फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट: बांग्लादेश ने लगाया 14 दिन का अधिक सख्त लॉकडाउन, पढ़िए पूरी खबर

Fri, 23 Jul 2021 10:36 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

ईद के दौरान प्रतिबंधों में दी गई राहतों के बाद अब बांग्लादेश सरकार को इस बात की चिंता सता रही है कि कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। ऐसे में सरकार ने पूरे देश में 14 दिन का सख्त लॉकडाउन लगा दिया है। लोक प्रशासन के जूनियर मंत्री फरहाद हुसैन ने कहा कि यह लॉकडाउन पिछले से अधिक सख्त होगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांग्लादेश ने शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए 14 दिन की राष्ट्रव्यापी बंदी लागू करने की घोषणा की। सरकार ने यह फैसला ईद के मौके पर प्रतिबंधों में दी गई ढील के चलते संक्रमण के मामले बढ़ने की आशंका के चलते लिया है। बता दें कि ईद के दौरान बांग्लादेश में लाखों लोग अपने-अपने गांव लौटे थे, जिससे कोविड के मामले बढ़ने की आशंका उत्पन्न हो गई है। 

विज्ञापन


सरकार ने कहा कि सभी लोग अपने घरों के अंदर ही रहें। कार्यालय, अदालतें, परिधान कारखाने और अन्य निर्यात प्रमुख उद्योग बंद रहेंगे। कैबिनेट विभाग के प्रवक्ता ने कहा, 'अगले 14 दिन के लिए देश में अधिक सख्त लॉकडाउन लागू करने का आदेश जारी किया गया है... पिछले प्रतिबंधों के उलट इस बार लॉकडाउन के दौरान निर्यात प्रमुख उद्योगों को भी बंद रखने का फैसला किया गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें