फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया में कोरोना: ब्राजील में एक दिन में सर्वाधिक मौतें, अमेरिका में 24 घंटे में 3176 मौतें

Fri, 24 Apr 2020 06:23 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से अब तक करीब एक लाख 90 हजार की जान जा चुकी है और करीब 27 लाख लोग संक्रमित हैं। जबकि सात लाख 17 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 47 हजार को पार कर गई है और आठ लाख 48 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...
विज्ञापन
दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस से प्रभावित - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस अपडेट्स:-

विज्ञापन

अमेरिका में 24 घंटे में 3176 मौतें
  • कोरोना की वजह से अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 3176 लोगों की मौत हुई है, इसके साथ ही यहां पर मरने वालों की संख्या 50000 के करीब पहुंच गई है।


ब्राजील में एक दिन में सर्वाधिक मौतें
  • ब्राजील में पिछले 24 घंटे में 407 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़ा यहां पर अब तक का एक दिन में सर्वाधिक है। इसके साथ ही ब्राजील में मरने वालों की संख्या बढ़कर 3313 हो गई है।
विज्ञापन


सऊदी अरब में कोरोना से 11 भारतीयों की मौत
  • सऊदी अरब में भारतीय दूतावास के मुताबिक, 22 अप्रैल तक यहां 11 भारतीय ( मदीना से 4, मक्का से 3, जेद्दाह से 2 और रियाद-दम्मम से एक-एक) की कोरोना से मौत हुई है। लॉकडाउन और भारत जाने वाली उड़ानों के बंद होने की वजह से इस वक्त, भारतीयों को निकालने को कोई फैसला नहीं लिया गया है।



फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 516 लोगों की मौत
  • फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 516 लोगों की मौत हो गई है। देश में मरने वालों की संख्या 21,856 तक पहुंच गई है। 


नेपाल में कोरोना मामलों की संख्या 47 हुई 
  • नेपाल में गुरुवार को दो मामले रिपोर्ट किए गए। इसके साथ ही देश में कोरोना वायरस मामलों की संख्या 47 पहुंच गई है।

स्पेन में बीते 24 घंटों में 440 लोगों की मौत, मरने वालों की संख्या 22,000 के पार
  • स्पेन ने गुरुवार को कहा कि उसके यहां बीते 24 घंटों में 440 लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हो गई। देश में अब तक कोविड-19 से 22,157 लोगों की जान जा चुकी है।
  • अमेरिका और इटली के बाद स्पेन दुनिया का तीसरा देश है जहां कोरोना वायरस से बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले 213,000 से अधिक हैं।

चीन ने डब्ल्यूएचओ के लिए आर्थिक मदद की घोषणा की
  • चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन को करीब 228 करोड़ (30 मिलियन यूएस डॉलर) रुपये की अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की। है।
  • गुरुवार को चीन द्वारा की गई इस घोषणा के बाद जिनपिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा COVID-19 संकट से निपटने के लिए वैश्विक स्वास्थ्य एजेंसी के लिए राशि को रोकने के निर्णय पर गंभीर चिंता व्यक्त की।

 वैश्विक महामारी तेजी से मानवाधिकार संकट बनती जा रही है: संरा प्रमुख
  • संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने आज कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस एक मानव संकट है जो तेजी से मानवाधिकार संकट बनती जा रही है।
  • गुटेरेस ने वीडियो संदेश में कहा कि कोविड-19 संकट से निपटने में जन सेवाओं की आपूर्ति में भेदभाव किया जा रहा है और कुछ संरचनात्मक असमानताएं हैं जो उन सेवाओं तक पहुंच में बाधा उत्पन्न करती हैं।

पाकिस्तान में 10,513 मरीज संक्रमित, मृतकों की संख्या 224 हुई
  • पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 742 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 10,513 हो गए।
  • संक्रमित 15 और लोगों की मौत के बाद वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 224 हो गई है।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पंजाब में 4,590 मरीज, सिंध में 3,373, ख़ैबर पख़्तूनख़्वा में 1,453, बलूचिस्तान में 552, गिलगित-बाल्टिस्तान में 290, इस्लामबाद में 204 और आजाद कश्मीर (पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर) में 51 मामले हैं।

अमेरिका ने भारत से 4000 अमेरिकी नागरिकों को वापस बुलाया
  • अमेरिका ने अब तक भारत से 4,000 से अधिक अमेरिकी नागरिकों को वापस बुला लिया है और अभी लगभग 6,000 से अधिक लोगों को वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है।
  • अमेरिकी विदेश विभाग ने अब तक 687 उड़ानों में 122 देशों से 65,000 अमेरिकी नागरिकों और उनके परिवार के सदस्यों को वापस बुलाया है।
  • इसमें पाकिस्तान से बुलाए गए 1,000 से अधिक अमेरिकी नागरिक भी शामिल हैं।

इंग्लैंड में सबसे ज्यादा प्रभावित समूहों में भारतीय समुदाय शामिल
  • ब्रिटेन में भारतीय समुदाय कोरोना वायरस महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित होने वाले समूहों में शामिल है।
  • इंग्लैंड के अस्पतालों में कोविड-19 की वजह से हुई मौतों के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) इंग्लैंड के आंकड़े बताते हैं कि 17 अप्रैल तक अस्पतालों में कोरोना वायरस से मरने वाले 13,918 रोगियों में 16.2 प्रतिशत मरीज अश्वेत समुदाय, एशियाई और अल्पसंख्यक जातीय (बीएएमई) पृष्ठभूमि के थे जिनमें भारतीय मूल के लोगों की संख्या तीन प्रतिशत है।
  • इसके बाद कैरीबियाई समुदाय दूसरा सबसे बड़े प्रभावित जातीय समूह है। 




थाईलैंड में 13 नए मामले
  • थाईलैंड में कोरोना पॉजिटिव के 13 नए मामले सामने आए हैं और एक की मौत हुई है।

न्यूजीलैंड में तीन नए मामले, दो की मौत

  • न्यूजीलैंड में गुरुवार को कोरोना वायरस के सिर्फ तीन नए मामले सामने आए, जबकि दो और लोगों की मौत हो गई।
  • देश में नए मामलों की संख्या लगातार कम हो रही है, जो एक अच्छा संकेत है।
  • स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,451 तक पहुंच गई है और मरनेवालों की संख्या 16 हो गई है।
  • न्यूजीलैंड में पिछले एक महीने से सख्त लॉकडाउन लागू है।


चीन में 27 नए मामले सामने आए

  • चीन में 27 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, बिना लक्षण वाले (एसिम्पटोमैटिक) संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 984 हो गई है। जिसमें 166 बाहर से आए लोग हैं, जो अभी चिकित्सीय निगरानी में हैं।
  • इन मामलों में कोविड-19 से संक्रमित व्यक्तियों में बुखार, खांसी या गला खराब जैसे कोई लक्षण नहीं होते, लेकिन उनसे दूसरे लोगों के संक्रमित होने का खतरा है।
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने कहा कि बुधवार तक देश में कोरोना वायरस के कुल पुष्ट मामले 82,798 थे, जिसमें से जान गंवाने वाले 4,632 लोग और बाहर से आए 1,616 लोग शामिल हैं।  


न्यूयॉर्क में दो बिल्लियां संक्रमित

  • न्यूयॉर्क में दो पालतू बिल्लियां कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं। यह अमेरिका में पालतू पशुओं के संक्रमित होने का पहला मामला है।
  • अमेरिका के कृषि विभाग और संघीय रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों (सीडीसी) ने बताया कि बिल्लियों को सांस लेने में हल्की परेशानी देखी गई और उनके बीमारी से उबरने की उम्मीद है।
  • वे जिस घर में हैं, उसके लोगों से या पड़ोस से उन्हें संक्रमण होने की आशंका है।
  • ब्रोंक्स चिड़ियाघर में कुछ बाघों और शेरों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद अब दुनियाभर में पशुओं में वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या में मामूली वृद्धि हुई है।


अमेरिका में 24 घंटे में 1738 मौतें

  • अमेरिका में कोरोना संक्रमण से मौतों का सिलसिला जारी है, जॉन्स हॉपकिंस के मुताबिक यहां पिछले 24 घंटे में 1738 लोगों की मौत हुई है।


डब्ल्यूएचओ प्रमुख बोले- मुझे उम्मीद है, अमेरिका दोबारा वित्तपोषण पर विचार करेगा

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि स्वास्थ्य एजेंसी के वित्तपोषण को रोके जाने के फैसले पर अमेरिका दोबारा विचार करेगा।
  • उन्होंने कहा कि वह अमेरिकी सांसदों द्वारा इस्तीफा मांगे जाने के बाद भी जीवन बचाने के लिए काम करते रहेंगे।
  • डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक ट्रेडोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका इस महामारी के बीच यह विश्वास करता है कि डब्ल्यूएचओ सुरक्षित रहने के लिए एक महत्वपूर्ण निवेश है, न कवेल दूसरों के लिए बल्कि खुद के लिए भी।


डोनाल्ड ट्रंप ने आव्रजन पर अस्थायी रोक लगाई

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि हमारे अमेरिकी श्रमिकों की सुरक्षा के लिए, मैंने संयुक्त राज्य अमेरिका में अस्थायी रूप से आव्रजन को निलंबित करने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन

फ्रांस में 544 और मौतें

  • अधिकारियों के मुताबिक फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 544 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर 21,340 के पार हो गई है।

दुनियाभर में एक लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों की मौत

  • दुनियाभर में कोरोना वायरस से एक लाख 80 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई, जिसमें करीब दो-तिहाई यूरोप में हुई है। एएफपी का यह आंकड़ा आधिकारिक स्रोतों पर आधारित है।


यहां पढ़ें 22 अप्रैल (बुधवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 21 अप्रैल (मंगलवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 20 अप्रैल (सोमवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 19 अप्रैल (रविवार) के सभी अपडेट्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें