फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईरान-अमेरिका में फिर बढ़ा तनाव, ट्रंप के ट्वीट के बाद ईरानी कमांडर ने दी यूएस नेवी को धमकी

Fri, 24 Apr 2020 04:58 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-सैन सलामी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना वायरस महामारी से जूझने के दौरान भी अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ईरानी सेना के सर्वोच्च अंग रिवोल्यूशनरी गार्ड के मुखिया जनरल हुसैन सलामी ने बृहस्पतिवार को धमकी दी कि उन्होंने अपने सुरक्षा बलों को अमेरिकी नौसेना को घातक हमला करने के आदेश दे दिए हैं। ईरानी कमांडर ने यह बात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से ईरानी नौकाओं को डुबोने की धमकी देने वाले ट्वीट के एक दिन बाद कही है।

विज्ञापन


ईरान ने स्विस राजदूत को भी अलग से समन जारी किया, जो ईरान में अमेरिकी प्रतिनिधि की भूमिका भी निभा रहे हैं। दोनों देशों के बीच महीनों से चल रहे हमलों के बीच आई ट्रंप की धमकी को लेकर ईरान ने स्विस राजदूत से शिकायत दर्ज कराई। जनरल सलामी ने राजकीय टेलीविजन पर कहा, हमनें अपनी नौसेना को आदेश दे दिए हैं कि अमेरिका की आतंकी सेना के नौसैनिक बलों का कोई भी युद्धपोत या अन्य सैन्य यूनिट हमारी व्यवसायिक या लड़ाकू नौकाओं को रोकने का प्रयास करें तो उन्हें सीधे निशाना बनाया जाए।

दोबारा चालू हो गया है दोनों पक्षों में झगड़ा
बता दें कि दोनों देशों के बीच चल रहे तनाव में कोरोना वायरस महामारी के चलते अस्थायी ठहराव आया था, लेकिन ईरान ने ट्रंप प्रशासन की अधिकतम दबाव नीति के खिलाफ सैन्य और राजनयिक, दोनों तरीके से दोबारा विरोध चालू कर दिया है। बुधवार को ईरान ने अपनी पहली सैन्य सैटेलाइट भी अंतरिक्ष में लांच की थी। पिछले सप्ताह अमेरिकी नौसेना ने रिवोल्यूशनरी गार्ड की 11 गनबोट पर फारस की खाड़ी में अमेरिकी युद्धपोतों की तरफ खतरनाक तरीके से बढ़ने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें