फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona World LIVE: अमेरिका में 24 घंटे में 1568 की मौत, संक्रमित 78 हजार के पार

Sun, 10 May 2020 07:19 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख 76 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 40 लाख 12 हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि 13 लाख 85 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 78 हजार को पार कर गई है और 13 लाख 21 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...
विज्ञापन
दुनियाभर के लोग कोरोना वायरस से प्रभावित - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस अपडेट्स:-

अमेरिका: 24 घंटे में 1568 लोगों की मौत
विज्ञापन

अमेरिका में बीते 24 घंटे में 1568 लोगों की मौत हो गई है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार रात साढ़े आठ बजे तक अमेरिका में कुल संक्रमितों की संख्या 78,746 हो गई थी।

ईरान में कोरोना संक्रमण के 1500 से ज्यादा नए मामले 
  • ईरान ने शनिवार को चेतावनी जारी की है कि देश के अन्य हिस्सों में संक्रमण में कमी आने के बावजूद दक्षिणी-पश्चिमी हिस्से में कोविड-19 के नए मामले बढ़ रहे हैं। साथ ही उसने बताया कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,500 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
  • ताजा रिपोर्ट के अनुसार, खुजेस्तान के अलावा राजधानी तेहरान और शियाओं का प्रमुख स्थल कोम अभी भी रेड जोन में हैं। प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,529 नए मामले आए हैं। 
  • देश में अभी तक संक्रमण के कुल 1,06,220 मामलों कही पुष्टि हुई है।उन्होंने बताया कि संक्रमण से देश में अभी तक 6,589 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन

इंग्लैंड में कोरोना से छह सप्ताह के बच्चे की मौत
  • इंग्लैंड में कोरोना महामारी के कारण छह सप्ताह के बच्चे की मौत हो गई है। अधिकारीक आंकड़ों के मुताबिक यूनाइटेड किंगडम में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 31,241 हो गई है। 

दक्षिण कोरिया में संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए
  • दक्षिण कोरिया में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 18 नए मामले सामने आए और इनमें से 12 मामले राजधानी सियोल में सामने आए।
  • ये मामले तब सामने आए हैं जब स्वास्थ्य कर्मी क्लबों में जाने वाले कुछ लोगों से संक्रमण फैलने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने में जुटे हैं।
  • दक्षिण कोरिया के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (केसीडीसी) के शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमितों की कुल संख्या 10,840 हो गई और अब तक 256 लोगों की मौत हुई है।
  • पिछले हफ्तों में कम मामले आने के बाद अधिकारियों ने यहां सामाजिक दूरी के नियमों में ढील दी और स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने की योजना बनाई थी।

ट्रंप की बेटी इवांका का निजी सहायक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव 
  • शनिवार को मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका का निजी सहायक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
  • इसके साथ ही वह व्हाइट हाउस में कोरोना से संक्रमित होने वाला तीसरा कर्मचारी है।
  • सीएनएन ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव सहायक, जो इवांका के लिए व्यक्तिगत तौर पर काम करता है, कई हफ्तों से उनके आसपास नहीं गया है।

चीन में बिना लक्षण वाले 15 नए मामले सामने आए
  • चीन में कोरोना वायरस के 15 ऐसे नए मामले सामने आए हैं जिनमें संक्रमण के लक्षण नही हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि ऐसे कुल मामलों की
  • संख्या 836 हो गई है जबकि विदेशों से संक्रमण लेकर आने वाले एक मामले की भी पुष्टि हुई है।
  • चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक शुक्रवार तक विदेशों से संक्रमित होने वाले 63 लोग समेत 836 बिना लक्षण वाले मामले अब भी चिकित्सीय निगरानी में हैं।
  • आयोग ने बताया कि शुक्रवार तक विदेश से कोरोना वायरस संक्रमण लेकर आने वाला एक मामला और बिना लक्षण वाले 15 नए मामले घरेलू स्तर संक्रमण के सामने आए हैं।
  • आयोग ने बताया कि प्रांत में शुक्रवार को बिना लक्षण वाले 13 नये मामले सामने आने के बाद ऐसे कुल 628 मामले अब भी चिकित्सीय निगरानी में हैं।
  • चीन में शुक्रवार को मौत का कोई नया मामला सामने नहीं आया और मृतकों की कुल संख्या 4,633 है जबकि संक्रमण के कुल 82,887 मामले हैं। जिसमें से 208 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है। 
 

किम जोंग उन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लिखा पत्र

  • उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को द्वितीय विश्व युद्ध में गठबंधन सेना की जीत की 75वीं वर्षगांठ पर बधाई देते हुए उन्हें पत्र भेजा और कोरोना वायरस से लड़ने में रूस की सफलता की कामना की है।
  • प्योंगयांग की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ की शनिवार को आई इस खबर से एक दिन पहले उसने बताया था कि किम ने कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को नियंत्रण में लाने में सफलता के लिए चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक निजी संदेश भेजा है।
  • कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया अपने पड़ोसियों खासतौर से चीन तक कूटनीतिक पहुंच बनाने का अभियान तेज कर सकता है क्योंकि उसे आर्थिक मदद की आवश्यकता है।
  • केसीएनए ने कहा कि किम ने रूस के राष्ट्रपति और उसके लोगों को भेजे शुभकामना संदेश में कहा कि वे ‘युद्ध में जीत की परम्परा को आगे ले जाते हुए शक्तिशाली रूस के निर्माण और कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने की कोशिशों में सफल हों।'


चीन अब भी दुनिया से कोरोना के आंकड़े छिपा रिहा है: अमेरिका

  • चीन कोविड-19 संबंधी आंकड़ों को अब भी दुनिया से छिपा रहा है और उसे ढकने की कोशिश कर रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने यह दावा किया है और कहा है कि उनके पास इस बात के पर्याप्त साक्ष्य हैं कि चीन के वुहान शहर में एक प्रयोगाशाला उम्मीद से कम काम कर रही थी और कोरोना वायरस संभवत: वहीं से निकला है।
  • जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के डेटा के मुताबिक शुक्रवार तक 78,000 से ज्यादा अमेरिकियों की इस घातक वायरस से मौत हो चुकी है और अब तक13 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित पाए गए हैं। दुनिया भर में इसने 2,76,000 से ज्यादा लोगों की जान ली है और 40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।
  • पोम्पिओ ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था सचमुच संघर्ष कर रही है और यह सब चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सूचनाओं को दबाने-छिपाने का सीधा परिणाम है। 
  • उन्होंने कहा कि अब भी, 120 दिन से ऊपर हो गए हैं जब चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को वायरस के बारे में पता चल गया था, लेकिन वह अमेरिकी लोगों और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों से डेटा छिपा रही है।


मांसाहारी वस्तुओं की बिक्री का बाजार बंद नहीं होना चाहिए- डब्ल्यूएचओ

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने शुक्रवार को कहा कि चाहे चीन के वुहान शहर में मांसाहारी वस्तुओं के बाजार की कोरोना वायरस के पैदा होने में बड़ी भूमिका रही हो, फिर भी वह दुनियाभर में ऐसे बाजारों को बंद करने की सिफारिश नहीं करता है।
  • एक प्रेस ब्रीफिंग में डब्ल्यूएचओ के खाद्य सुरक्षा एवं पशु रोग विशेषज्ञ पीटर बेन एम्बारेक ने कहा कि मांसाहारी वस्तुओं के बाजार से दुनियाभर के करोड़ों लोगों को भोजन और आजीविका मिलती है और अधिकारियों को उन्हें बंद करने के बजाय उनमें सुधार लाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, भले ही कई बार उनसे इंसानों में महामारियां फैलने का डर रहता है।
  • बेन एम्बारेक ने कहा कि इस माहौल में खाद्य सुरक्षा कठिन है और इसलिए कई बार बाजारों में ये चीजें हमें देखने को मिलती हैं।


विदेशी नर्सों और डॉक्टरों को ग्रीन कार्ड देने के लिए अमेरिकी कांग्रेस में विधेयक पेश

  • अमेरिकी सांसदों ने देश में स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करने के लिए हजारों विदेशी नर्सों और डॉक्टरों को ग्रीन कार्ड देने या स्थानीय कानूनी निवास का दर्जा देने वाला एक विधेयक कांग्रेस में पेश किया है।
  • ‘द हेल्थकेयर वर्कफोर्स रेसिलिएंस एक्ट’ से उन ग्रीन कार्ड्स को जारी किया जा सकेगा जिन्हें पिछले वर्षों में कांग्रेस ने मंजूरी दी थी, लेकिन उन्हें किसी को दिया नहीं गया।
  • इस विधेयक से हजारों अतिरिक्त चिकित्सा पेशेवर अमेरिका में स्थायी रूप से काम कर सकेंगे।


अमेरिका में 24 घंटे में 1635 मौतें

  • जॉन्स हॉपकिंस के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1635 लोगों की मौत हुई है, इसके साथ ही यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 78,000 को पार कर गई है, वहीं संक्रमितों की संख्या भी 13 लाख से ज्यादा हो गई है।

विज्ञापन

कुवैत में 20 दिन का लॉकडाउन 

  • कुवैत में कोरोना महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 7,000 से अधिक हो गई है, इसके बाद अब 20 दिनों के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।


यहां पढ़ें 08 मई (शुक्रवार) के सभी अपडेट्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें