फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona World LIVE: अमेरिका में 24 घंटे में 1561 की मौत, ब्राजील में एक दिन में 19,951 नए मामले

Thu, 21 May 2020 10:29 PM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। इस वायरस से मरने वालों की संख्या तीन लाख 24 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 50 लाख से ज्यादा हो गई है। जबकि 19 लाख 58 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में मृतकों की संख्या 93 हजार को पार कर गई है और 15 लाख 70 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...
विज्ञापन
दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस अपडेट्सः

अमेरिका: बीते 24 घंटे में 1561 की मौत
  • अमेरिका में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस की वजह से 1561 लोगों की मौत हो गई है।
पूरी दुनिया में एक दिन में सामने आए सबसे अधिक मामले: डब्ल्यूएचओ
  • डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि पूरी दुनिया में कोरोना के एक दिन में सबसे अधिक मामले बीते मंगलवार को दर्ज किए गए हैं। बता दें कि मंगलवार को 24 घंटे में दुनियाभर में कुल 106,000 मामले सामने आए थे। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि यह संख्या चीन में कोरोना वायरस फैलने के बाद अब तक एक दिन में सामने आए मामलों की सबसे अधिक संख्या है।
ब्राजील में एक दिन में सबसे ज्यादा नए मामले
  • ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकरी दी है कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 19,951 नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह एक दिन में सामने आए मामलों की सबसे बड़ी संख्या है। ब्राजील में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 291,579 हो गई है। इससे पहले मंगलवार को सबसे ज्यादा मामले सामने आए थे। देश में कोरोना के कारण अब तक 18,859 लोगों की मौत हुई है।
वायरस के प्रकोप के बीच द. कोरिया में खुले स्कूल
  • दक्षिण कोरिया में बुधवार को महामारी के कारण बंद किए गए स्कूलों को फिर से खोल दिया गया है। इसके साथ ही छात्रों ने भी स्कूल आना शुरू कर दिया है। हालांकि, परिस्थितियों के अभी तक पूरी तरह से सामान्य न होने के कारण यहां के कुछ स्कूलों में छात्रों को जल्द छुट्टी देने को भी कहा गया है। इसके साथ ही यहां 24 घंटे में 32 नए मामले सामने आए हैं। 
अगले साल गर्मी तक नहीं मिलेगी कोरोना वायरस की वैक्सीन- पेंटागन 
  • अमेरिका के रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन के दस्तावेजों में चेतावनी दी गई है कि वर्ष 2021 में जून-जुलाई महीने तक कोरोना वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो सकेगी।
  • साथ ही इनमें ये संभावना भी जताई गई है कि कोरोना दोबारा बड़े पैमाने पर फैल सकता है। अमेरिकी सेना के लीक हुए दस्तावेजों से ये खुलासा हुआ है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।  

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 1932 नए मामले दर्ज, 48 मौतें

  • पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में 1,932 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 48 लोगों की मौत हुई है।
  • इसके बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 45,898 हो गई है और मृतकों का आंकड़ा 985 पर पहुंच गया है।
  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि अब तक 414,254 लोगों की कोरोना की जांच की गई है। जिसमें पिछले 24 घंटे में 13,962 लोगों की जांच हुई है।

पीएम इमरान की पार्टी की नेता की कोरोना से मौत

  • पाकिस्तान में कोरोना वायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से विधानसभा की सदस्य शाहीन रजा (60) की कोरोना वायरस महामारी के कारण मौत हो गई। 
  • दो दिन पहले ही शाहीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कोरोना से पाकिस्तान में किसी चुने हुए प्रतिनिधि की मौत का यह पहला मामला है। बता दें कि शाहीन रजा पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी की सदस्य थीं।

चीन के साथ व्यापार समझौते को लेकर अब सोच बदल गई: ट्रंप

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि इस साल की शुरुआत में चीन के साथ उन्होंने जिस व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए थे अब उसे लेकर उनके विचार बदल गए हैं। ट्रंप ने किसी समय इस समझौते को ऐतिहासिक करार दिया था।
  • बीजिंग नेतृत्व को लेकर अपनी नाराजगी एक बार फिर जाहिर करते हुए उन्होंने चीन पर कोरोना वायरस को फैलने देने का आरोप लगाया।
  • अमेरिका और चीन ने अपने बीच 22 महीने से जारी व्यापार युद्ध खत्म करते हुए जनवरी में एक समझौता किया था।
  • इसके तहत बीजिंग ने 2020-2021 में अमेरिकी उत्पादों की खरीद 200 अरब डॉलर तक बढ़ाने पर सहमति जताई थी।

विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान दुनियाभर में कार्बन उत्सर्जन में आई 17 प्रतिशत तक की गिरावट

  • कोरोना वायरस वैश्विक महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगाए लॉकडाउन के कारण पिछले महीने दुनियाभर में कार्बन डाइऑक्साइड के रोजाना होने वाले उत्सर्जन में 17 प्रतिशत तक की कमी आई। एक नए अध्ययन में यह जानकारी दी गई है।
  • हालांकि, वैज्ञानिकों का कहना है कि जब जनजीवन सामान्य होगा तो जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में प्रदूषण में थोड़े समय के लिए आई यह कमी समुद्र में एक बूंद के समान होगी।


अमेरिका को चीन पर निर्भरता समाप्त करनी चाहिए: हेली

  • भारतीय-अमेरिकी रिपब्लिकन नेता निक्की हेली ने कहा है कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी ने अमेरिका की चीन पर निर्भरता को समाप्त करने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।
  • संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत हेली ने कहा कि बीजिंग ने मुक्त बाजार का दुरुपयोग करके उसे समाप्त किया, ऐसे में अमेरिका को राष्ट्रीय सुरक्षा एवं स्वतंत्रता की रक्षा के लिए मुक्त बाजार को नियंत्रित करके इसे मजबूत करना चाहिए।
  • उन्होंने कहा कि अमेरिका को अपने आर्थिक खुलेपन का चीन को गलत फायदा उठाने से रोकने के लिए कड़ा प्रतिबंध लगाना चाहिए और उसे उसके दमनकारी कदमों का दंड देना चाहिए।

विज्ञापन

हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन कोरोना वायरस से बचाव का एक तरीका: ट्रंप

  • अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन लेने के लिए हो रही आलोचना पर अपने जवाब में इसे कोरोना वायरस के बचाव का एक तरीका बताया।
  • ट्रंप ने खुलासा किया था कि वह इस जानलेवा संक्रमण से बचने के लिए यह दवा ले रहे हैं।
  • इसके एक दिन बाद उन्होंने व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि मुझे लगता है कि यह बचाव का एक तरीक है और मैं कुछ और समय तक इसे लेता रहूंगा। यह काफी सुरक्षित लगती है।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि इस दवा की खराब छवि इसलिए बनाई गई क्योंकि वह इसका प्रचार कर रहे थे।

चीन में 16 नए मामले सामने आए

  • चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 16 नए मामले सामने आए हैं जिनमें से बिना लक्षण वाले (असिंप्टोमेटिक) 15 मामले वैश्विक महामारी का केंद्र रहे वुहान से हैं।
  • स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि वुहान की एक करोड़ 12 लाख की पूरी आबादी की कोरोना वायरस के लिए जांच की जा रही है और इसी प्रक्रिया के तहत नए मामले सामने आए हैं।
  • चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने बताया कि मंगलवार को पांच मामलों की पुष्टि हुई और 16 ऐसे मामले सामने आए जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं थे। जिलिन प्रांत में स्थानीय स्तर पर संक्रमण के चार मामले सामने आए।
अमेरिका: 24 घंटे में 1500 लोगों की मौत
  • कोरोना वायरस के कारण अमेरिका में बीते 24 घंटे में 1500 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 90000 के पार हो गई है।
ब्राजील में एक दिन में 1179 की मौत
  • कोरोना वायरस के कारण ब्राजील में एक दिन में 1179 लोगों की मौत हो गई है। यह देश में एक दिन में अब तक हुई मौतों की सबसे बड़ी संख्या है। ब्राजील में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 17,971 हो गई है।
यहां पढ़ें 19 मई (मंगलवार) के सभी अपडेट्स
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें