विश्व में जहां संक्रमितों का आंकड़ा 12.14 करोड़ पार कर गया है। वहीं मृतक संख्या भी 26.85 लाख से अधिक हो गई है। इस बीच, यूएई ने कहा है कि वह 13 अप्रैल से शुरू होने वाले रमजान के महीनों में महामारी को देखते हुए सावधानी के बतौर नए सुरक्षा नियम लागू करेगा। उसने सुझाव दिया है कि इस दौरान सभाओं व पकवानों के लेनदेन से भी लोग बचें।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने पारिवारिक यात्राओं को सीमित करने, मस्जिदों के बाहर सामूहिक इफ्तार टेंट नहीं लगाने और मस्जिदों के सामने खाने के स्टॉल नहीं लगाने की सलाह भी दी है।
विश्व में कोरोना का कहर
देश संक्रमित ठीक हुए मौत
अमेरिका 3,02,35,739 2,23,59,523 5,49,484
ब्राजील 1,16,09,601 1,02,04,541 2,82,400
रूस 44,18,436 40,24,975 93,364
ब्रिटेन 42,68,821 35,48,731 1,25,690
फ्रांस 41,08,108 2,75,360 91,170
इटली 32,58,770 26,19,654 1,03,001