फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया भर में 2 करोड़ 63 लाख पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, 8 लाख 70 हजार से अधिक मौतें

Fri, 04 Sep 2020 01:22 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
Corona in World - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

दुनिया भर में कोरोना से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 2 करोड़ 63 लाख के पार पहुंच गया है। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 870,034 है। विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के मुताबिक, अमेरिका दुनिया में सबसे अधिक मामलों 63,91,032 और संक्रमण से हुई 189,991 मौतों के साथ प्रभावित देशों की सूची में शीर्ष पर बना हुआ है।

विज्ञापन


वहीं ब्राजील 40,01,422 संक्रमण के मामलों में दूसरे स्थान पर बना हुआ है। इस बीच अमेरिका में तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से ठीक दो दिन पहले जनता के बीच कोरोना का टीका पहुंचने वाला है। राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी राज्यों को निर्देश दिया है कि वे एक नवंबर से लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाने व उसके वितरण की तैयारियां पूरी कर लें। हालांकि, ट्रंप के इस दावे को राष्ट्रपति चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। उनके आलोचकों का कहना है कि यह चुनाव से पहले लोगों को लुभाने का एक दाव है।

‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ के अनुसार, ट्रंप सरकार ने स्टेट गवर्नरों से दवा थोक व्यापारी की सहायक कंपनियों द्वारा उपयोग के लिए वितरण स्थलों के परमिट के लिए मार्ग को हटाने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि सोमवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की थी कि एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित किए जा रहे कोरोना वायरस के टीके का परीक्षण तीसरे और अंतिम चरण में पहुंच चुका है और फिलहाल इसके अनुमोदन (अप्रूवल) के लिए अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


रोग नियंत्रण और रोकथाम निदेशक(सीडीसी) रॉबर्ट रेडफील्ड के 27 अगस्त के एक पत्र के अनुसार, सीडीसी इन वितरण सुविधाओं के लिए अनुप्रयोगों में तेजी लाने में आपकी सहायता का अनुरोध करता है और यदि आवश्यक हो तो आपसे अनुरोध है कि आप उन आवश्यकताओं को जो इन सुविधाओं को रोकेंगी।

विज्ञापन

द. कोरिया में कोरोना के 200 से कम मरीज

दक्षिण कोरिया में दो सप्ताह बाद कोरोना के 200 से कम नए मामले सामने आए हैं। रोग नियंत्रण केंद्र ने जानकारी देते हुए कहा कि देश पहले के मुकाबले हालात सुधरते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में जनता द्वारा सामाजिक दूरी का भी कड़े नियमों के साथ पालन हो रहा है।
 
डब्ल्यूएचओ से ट्रंप की नाराजगी बरकरार, नहीं करेगा बकाया राशि का भुगतान
 ट्रंप प्रशासन ने कहा है कि वह विश्व स्वास्थ्य संगठन को 6 करोड़ डॉलर से ज्यादा बकाया राशि का भुगतान नहीं करेगा। इस बात की घोषणा के एक दिन पहले व्हाइट हाउस ने कहा था कि वह कोविड-19 के टीके के विकास एवं वितरण की डब्ल्यूएचओ की परियोजना में शामिल नहीं होगा।

दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप महामारी से निपटने के तरीके को लेकर डब्ल्यूएचओ से नाराज हैं और संगठन पर चीन के अनुचित प्रभाव में होने का आरोप लगाते रहे हैं। इसलिए उन्होंने डब्ल्यूएचओ को 2020 में देय राशि में से करीब 6.2 करोड़ डॉलर की राशि रोकने का फैसला किया है।
 
ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण के 113 नए मामले
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया और न्यू साउथ वेल्स में संक्रमण बढ़ता जा रहा है। अकेले विक्टोरिया में ही बुधवार को 113 नए मामले सामने आए हैं और 15 मरीजों की मौत हुई है।
 
फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 7 हजार नए मामले
पेरिस। फ्रांस में पिछले 24 घंटे में 7 हजार नए मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, देश में तीसरी बार इतनी संख्या में एक साथ नए मामले दर्ज किए हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को कुल 7,017 नए मामले आए है, जो पिछले दिन की तुलना में 2,000 अधिक हैं।

मैक्सिको में कोराना के 4921 नए मामले, 575 से ज्यादा मौतें
मैक्सिको स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कोरोना के नए आंकड़े जारी किए हैं। इसमें कोरोना के 4921 नए मामले प्रकाश में आए हैं और इस वायरस से मरने की वालों की संख्या 575 से ज्यादा बताई गई है। इसके साथ ही देश में कोरोना पीड़ितों और मृतकों की कुल तादाद क्रमश: 610657 और 65816 पहुंच गई है। 

सरकार का कहना है कि कोरोना से पीड़ितों की संख्या सरकारी आंकड़ों से कहीं ज्यादा हो सकती है। लिहाजा वास्तविक संख्या के बारे में फिलहाल कुछ भी कहा नहीं जा सकता औऱ यह और बढ़ सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें