यूरोप में महामारी के चलते इटली में लॉकडाउन 15 अक्तूबर तक बढ़ा दिया गया है। इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे ने मंगलवार को सीनेट में इसकी घोषणा करते हुए कहा कि परिस्थितियों के खराब होने के कारण लॉकडाउन की समय सीमा बढ़ाई जा रही है। लॉकडाउन की समय सीमा 31 जुलाई को समाप्त हो रही थी, लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया है।
पाकिस्तान : संक्रमण के 1,063 नए मामले
पाकिस्तान में बुधवार तक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1,063 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,76,287 हो गई है। वही, हाल में हुई 27 से अधिक मौतों के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,892 हो गई है।
देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि ब्राजील ने 40 हजार से अधिक कोरोना के नए मामलों की पुष्टि की है, जबकि पिछले 24 घंटों में 900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
2024 तक सामान्य नहीं होंगे हालात : आईएटीए
इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) का कहना है कि कम से कम अगले तीन साल तक अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या महामारी के पहले जैसी नहीं होगी। इससे पहले आईएटीए ने कहा था कि 2 साल तक स्थिति सामान्य नहीं होगी। संगठन का कहना है कि कम से कम अगले तीन साल तक अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या कोरोना महामारी के पहले जैसी नहीं होगी।