दक्षिण अफ्रीका में संक्रमण के मामले और ज्यादा बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि देश में अस्पताल की संख्या सीमित है। 5.7 करोड़ की आबादी वाले इस देश में सभी 54 देशों के लिए रिपोर्ट किए गए मामलों के एक तिहाई से अधिक हैं। उन्होंने चेताया, देश में 1,38,000 कुल मामले हैं जबकि यह संख्या जल्दी बढ़ने की आंशका है। मृतक संख्या 2,456 तक पहुंच गई है।
पाक की फजीहत, ब्रिटेन में डॉक्टर का लाइसेंस निलंबित, यूएई ने उड़ानें रोकीं
कोरोना काल में पाकिस्तान की फजीहत हुई है। एक तरफ ब्रिटेन की जनरल मेडिकल काउंसिल ने एक पाकिस्तानी मूल के डॉक्टर इकबार आदिल का प्रैक्टिस लाइसेंस निलंबित कर दिया है तो दूसरी तरफ यूएई ने पाकिस्तान से आने वाली सभी उड़ानें निलंबित कर दी हैं। जियो न्यूज के मुताबिक डॉ. इकबाल पर महामारी को लेकर गलत सूचनाएं फैलाने का आरोप था।
चीन की राजधानी व आसपास के इलाकों में संक्रमण के नए मामले आने के बाद वहां लॉकडाउन लगा दिया गया है। करीब चार लाख लोग अब नजरबंद हो गए हैं। प्रशासन ने लोगों की चेतावनी दी है कि संक्रमण की स्थिति अभी भी गंभीर है। बीजिंग से 150 किमी दूर अंशिन काउंटी को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यहां एक दिन में 14 मामले सामने आए। 15 जून के बाद से अब तक 311 केस मिल चुके हैं।
इराक : सांसदों का संसद सत्र में शामिल होने से इनकार
इराक के सांसदों ने कोरोनावायरस के खतरे को ध्यान में रखते हुए संसद सत्र में शामिल होने से इनकार किया है। इस बात के कोई संकेत नहीं हैं कि संसद का सत्र कब आयोजित किया जाएगा। वीडियो कांफ्रेंस की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। देश के 30 से ज्यादा सांसद कोरोना की चपेट में आए हैं। यहां अब तक 45,402 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 1756 लोगों की मौत हो चुकी है।
ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे अधिक आबादी वाले राज्य ने सोमवार को बताया कि पिछले दो महीने से अधिक समय में देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में एक दिन की सबसे बड़ी वृद्धि की सूचना मिलने के बाद सामाजिक दूरी के प्रतिबंधों को फिर से लागू करने पर विचार किया जा रहा है। जबकि कई राज्यों और क्षेत्रों ने अभी तक अपनी नवीनतम संख्या की रिपोर्ट नहीं दी है।
ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 75 मामलों का पता लगा है। कोरोना के नए मामले मिलने के बाद विक्टोरिया ने जांच की संख्या बढ़ा दी है। राज्य के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य में सामाजिक दूरी के प्रतिबंधों को फिर से लागू किया जा सकता है।