फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से पीड़ित बांग्लादेश के रक्षा सचिव की मौत, प्रधानमंत्री शेख हसीना ने जताया दुख

Mon, 29 Jun 2020 09:44 PM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, ढाका
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बांग्लादेश के रक्षा सचिव अब्दुल्ला अल मोहसिन चौधरी की सोमवार को मृत्यु हो गई। 57 वर्षीय मोहसिन कोरोना वायरस से पीड़ित थे। परिवार में अब उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है। बता दें कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें दो जून को ढाका के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उन्हें आईसीयू में ले जाया गया। लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई, उन्हें प्लाज्मा थेरेपी भी दी गई थी। हालांकि काफी प्रयास के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।  
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के प्रशासनिक अधिकारी एमडी भसानी मिर्जा के मुताबिक चौधरी की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान कार्डियक अरेस्ट से हुई। उनकी मौत पर प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है। हसीना ने दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार के लिए गहरी संवेदना प्रकट की है।   
विज्ञापन

बता दें कि 1963 में कमिला में जन्मे चौधरी ने ढाका विश्वविद्यालय से मृदा विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। वहीं बाद में उन्होंने ढाका के ही उत्तरी विश्वविद्यालय से गवर्नेंस स्टडीज में भी पोस्ट ग्रेजुएशन किया। 

उन्होंने इससे पहले मत्स्य और पशुधन मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, उद्योग मंत्रालय, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी। अब तक बांग्लादेश में कोरोना वायरस के 1,41,801 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 1,783 लोगों की मौत हो चकी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें