फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने जीत ली कोरोना से जंग, कोविड-19 मुक्त हुआ वुहान और पूरा हुबेई

Mon, 30 Mar 2020 11:04 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला

सार

  • खुल गए सभी सब-वे, पहले ही दिन निकले 1.83 लाख लोग
  • एहतियातन जांच और सामाजिक दूरी का फार्मूला जारी रहेगा
  • आवाजाही सामान्य, वुहान एयरपोर्ट भी 8 अप्रैल को खुल जाएगा
विज्ञापन
कोरोना वायरस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन महीने और वुहान समेत पूरा हुबेई प्रांत पूरी तरह कोरोना से मुक्त। जीवन सामान्य और तकरीबन सभी सेवाएं बहाल। हुबेई के तमाम एयरपोर्ट से आवाजाही शुरु। वुहान हवाई अड्डा भी आठ अप्रैल से खुलने को तैयार। कोविड-19 के खतरनाक हमले से खुद को उबारने में चीन को बेशक तीन महीने लगे हों लेकिन अब भी किसी भी संभावित खतरे से बचने के लिए उसने एहतियात बरतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

विज्ञापन


शनिवार को जब वुहान के 184 सब-वे को खोल दिया गया तो पहले ही दिन 1,83000 यात्री वहां नजर आए। वहीं यहां के तीन बड़े स्टेशनों पर 60 हजार लोग यात्रा करने पहुंचे। फिलहाल वुहान ने इन तमाम स्टेशनों पर 200 नए उपकरण लगाए हैं जिसमें इम्फ्रारेड टेम्परेचर मॉनीटर के साथ ही हर यात्री के हेल्थ क्यूआर कोड स्कैनर आदि शामिल हैं। इससे हर यात्री का नाम के साथ रजिस्ट्रेशन भी हो रहा है। हर ट्रेन में एक सुरक्षा गार्ड होता है जो हर बोगी में लोगों को फेस मास्क पहने रहने की हिदायत देता है। 

स्कैनर के पास भीड़ न लगे, इसका भी खास ध्यान रखा जा रहा है। हालात दोबारा न बिगड़ें और कहीं फिर से कोविड-19 वापस न लौटे, इसके लिए अभी एक दूसरे से कम से कम एक मीटर के फासले पर रहने और किसी सार्वजनिक जगह पर ऐसे ही दूरी बनाकर लाइन में खड़े होने जैसे एहतियात बरकरार रहेंगे।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने आशंका जाहिर की कि कहीं फिर से कोई ऐसा ‘कैरियर’ न आ जाए जिसमें कोरोना के संक्रमण की आशंका हो, उसे रोकने के लिए अभी भी खास बंदोबस्त करने की जरूरत है। इसलिए आने जाने वालों की अब भी कुछ समय तक मेडिकल जांच होती रहेगी। हालांकि 8 अप्रैल से सभी लोगों के लिए बाहर आने जाने से रोक पूरी तरह हटाई जा रही है।

चीन के मेडिकल विशेषज्ञ और सरकार पूरी तरह आश्वस्त हैं कि अब उन्होंने कोरोना से जंग पूरी तरह जीत ली है। अब उनके पास ऐसे किसी भी मामले को एकदम शुरुआती दौर में ही जांचने और इससे उबरने के रास्ते मौजूद हैं, इसलिए अब दोबारा चीन में इसके सिर उठाने का खतरा नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें