भारत में दिल्ली, तमिलनाडु एवं केरल में भी कोरोना के कहर के बीच गर्भवतियों ने स्वस्थ्ा बच्चों को जन्म दिया। एम्स दिल्ली में डॉक्टर संक्रमित थी, लेकिन बच्चा स्वस्थ्य पैदा हुआ।
ब्रेस्टफीडिंग से संक्रमण नहीं फैलता
ब्रुकलिन अस्पताल माता-बच्चे को साथ रख रहे हैं। डॉक्टरों ने लोगों का भ्रम दूर किया कि स्तनपान से संक्रमण नहीं फैलता है। हालांकि, माताओं को सुरक्षा उपायों की जानकारी देते हैं।
गर्भवती भी अन्य मरीजों की तरह
डॉक्टरों का कहना है, माताओं में भी अन्य संक्रमितों की तरह ही लक्षण मिल रहे हैं। अधिकांश महिलाओं ने सांस में तकलीफ और बुखार की शिकायत की थी।