फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब में 20 और डॉक्टर संक्रमित, पीएम इमरान ने मांगी मदद

Tue, 14 Apr 2020 03:45 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
विज्ञापन

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में कोरोना मरीजों के इलाज में जुटे 20 और डॉक्टरों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। पंजाब में अकेले 50 से अधिक डॉक्टर संक्रमित हो चुके हैं। पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन के अनुसार पूरे पाकिस्तान में 100 डॉक्टर कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

विज्ञापन


पंजाब सरकार के अनुसार रविवार और सोमवार के बीच कुल 20 डॉक्टरों और मुल्तान के निस्तार अस्पताल में काम करने वाली छह नर्सों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद कुल 160 मेडिकल स्टाफ कोरोना से संक्रमित हैं जिसमें डॉक्टर और नर्स शामिल हैं। स्वास्थ्यकर्मियों के संक्रमित होने के बाद अब ये चिंता सताने लगी है कि इलाज कौन करेगा?

डॉक्टरों को हड़ताल के लिए मजबूर होना होगा

पाकिस्तान मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मसूदूर रौफ हराज ने इमरान सरकार पर आरोप लगाया कि वे डॉक्टरों को जरूरी सुरक्षा किट मुहैया नहीं करा पा रही। एन-95 मास्क तक नहीं दिया जा रहा। हालात ऐसे ही रहे तो डॉक्टरों को मजबूर होकर हड़ताल करनी पड़ जाएगी।

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 334 नए मामले, मृतक संख्या 93

पाकिस्तान में घातक कोरोना वायरस के 334 नए मामले सामने आने के बाद देश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या 5,374 हो गई। वहीं इससे संक्रमित सात लोगों के जान गंवाने के बाद मृतक संख्या 93 हो गई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि 1,095 लोग पूरी तरह ठीक हो गए हैं लेकिन 44 लोगों की हालत नाजुक है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 334 नए मामले सामने आने के बाद वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या सोमवार को 5,374 हो गई। वहीं इस दौरान सात लोगों की जान चली गई, जिससे पाकिस्तान में वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 93 हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पाक को 1.4 अरब डॉलर दे सकता है आईएमएफ

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) पाकिस्तान को 1.4 अरब डॉलर का कर्ज दे सकता है। यह फैसला पीएम इमरान खान की उस मांग के बाद आया है, जिसमें उन्होंने महामारी और तंगहाली से जूझ रहे देश के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा करने को कहा था। ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक, यह कर्ज छह अरब डॉलर के बेलआउट पैकेज के अतिरिक्त होगा।

इमरान ने मांगी मदद...

इस बीच, पीएम इमरान खान ने विश्व समुदाय से पाक जैसे विकासशील देशों की मदद के लिए कर्ज में राहत देने की अपील की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें