फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: 50 देशों में 6300 भारतीय संक्रमित, अब तक 40 की हो चुकी है मौत

Sun, 26 Apr 2020 02:17 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में जारी है। इस कारण दुनियाभर के कई देशों में फंसे लगभग 6300 भारतीय भी इस वायरस की चपेट में आ गए हैं। इससे सरकार के आगे एक चुनौती आ खड़ी हुई है क्योंकि हाल में उसने इन फंसे हुए लोगों के वतन वापसी का निर्णय लिया था। 

विज्ञापन


वहीं, विदेशों में फंसे भारतीय संक्रमितों की संख्या में तेजी दर्ज की गई है। 16 अप्रैल तक यह संख्या 3336 थी, जो पिछले 8-9 दिनों में बढ़कर दोगुना हो गई है। इस दौरान भारतीय नागरिकों की विदेश में कोरोना से हुई मौतों की संख्या 25 से बढ़कर 40 हो गई। भारतीय नागरिक लगभग 50 देशों में फंसे हुए, जहां वायरस का प्रकोप जारी है। 

संक्रमितों के 50 फीसदी मामले सिंगापुर और खाड़ी देशों में सामने आए
विदेशों में फंसे कोरोना संक्रमित भारतीयों के लगभग 50 फीसदी मामले सिंगापुर और खाड़ी देशों में सामने आए हैं। वहीं, भारतीय संक्रमितों की संख्या के मामले में सिंगापुर ने कुवैत को पीछे छोड़ दिया है। सिंगापुर में अब तक एक हजार से ज्यादा भारतीय संक्रमित है। 
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सिंगापुर में संक्रमित लगभग 90 फीसदी भारतीय विदेशी कामगारों के लिए बनाए गए छात्रावास में रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि इन छात्रावासों में कोरोना फैलने का खतरा पहले से ही था। 

हालांकि, सिंगापुर सरकार ने कहा है कि वह इन मजदूरों को सभी प्रकार की चिकित्सा सुविधा और सहायता प्रदान कर रही है। इसे महीने की शुरुआत में भारतीय उच्चायुक्त जावेद अशरफ ने इन छात्रावासों का दौरा किया था, जहां हजारों भारतीय कामगार रहते हैं।

वहीं, लगभग 2000 भारतीय कुवैत, बहरीन, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई जैसे खाड़ी देशों में संक्रमित हैं। साथ ही लगभग 100 से ज्यादा भारतीय ईरान में कोरोना से संक्रमित हैं।

18 मार्च को 276 भारतीय संक्रमित थे, अब संख्या बढ़कर 6300 हुई
संक्रमित लोगों की संख्या एक सप्ताह के भीतर 3336 से 6300 तक बढ़ने की घटना महत्वपूर्ण है। विदेश मंत्रालय ने पहली बार 18 मार्च को संसद में कहा था कि विदेशों में 276 भारतीय कोरोना से संक्रमित है। हालांकि, उनमें से 255 केवल ईरान में थे, जो वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक था।

सरकार ने 16 अप्रैल को पुष्टि की थी कि विदेशों में फंसे भारतीय संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3336 हो गई है। हालांकि यह संख्या नौ दिनों में बढ़कर लगभग 6300 पर आ गई है। सरकार के लिए यह चिंता का विषय है।  

भारतीय दूतावास भारतीय रोगियों को उपचार सुनिश्चित करने के लिए लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं। लेकिन इस बात की अटकलें लगाई जा रही है कि क्या वे लोग जल्दी ही भारत लौटेंगे या नहीं।

सरकार अभी तक पॉजिटिव पाए गए भारतीयों को वापस लाने से बचती रही है। सरकार ने कहा है कि हमारे पास क्वारंटीन की सुविधा नहीं होने के चलते ऐसा नहीं किया जा रहा है बल्कि ऐसा वायरस के खतरनाक प्रकृति के होने और उनके द्वारा यात्रा के दौरान होने वाले खतरों से बचने के लिए किया जा रहा है।

सरकार ने लॉकडाउन के बाद से ही विदेशों से भारतीयों को लाने वाले अभियानों पर रोक लगा दिया है। साथ ही भारतीय नागरिकों को कहा है कि वह जहां भी है वहीं रहें क्योंकि देश में लॉकडाउन लागू है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें