फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इटली में कहर मचाने वाला कोरोना बना रोम के पर्यावरण के लिए वरदान

Sun, 31 May 2020 04:09 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फिमिसिनो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण जहां दुनियाभर में लाखों लोगों की मौत हो चुकी है वहीं, इसके कारण लगाए गए लॉकडाउन से पर्यावरण को फायदा भी हुआ है। इटली में लागू लॉकडाउन के कारण रोम के समुद्रों में इंसानों और कृषि गंदगी से होने वाले प्रदूषण में 30 फीसदी की गिरावट आई है। समुद्री जल की गुणवत्ता को लेकर किए गए राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई।

विज्ञापन


हालांकि, अधिकारियों ने यह भी कहा है कि प्रदूषण के स्तर में आई गिरावट के लिए लॉकडाउन को एकमात्र श्रेय देना अभी जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि अप्रैल और मई में समुद्री धाराओं में बदलाव और सीमित वर्षा भी पशुधन और उर्वरक कचरे के कम होने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।

इस मामले में लाजियो क्षेत्र की पर्यावरण एजेंसी के महानिदेशक मार्को ल्यूपो की थ्योरी अलग है। वो इसका श्रेय केवल लॉकडाउन को देते हैं। ल्यूपो के मुताबिक, मार्च महीने से पर्यटन में गिरावट आने लगी, इससे हर साल रोम में आने वाले 30 मिलियन पर्यटकों के सीवेज में भी गिरावट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें