फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल के अंत तक चीन में आ सकती है कोरोना की वैक्सीन, 2000 लोगों पर हो चुका परीक्षण

Sun, 31 May 2020 03:17 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना वायरस को खत्म करने के लिए दुनियाभर के कई देशों में इसकी वैक्सीन तैयार की जा रही है। ऐसे में चीन की राज्य परिषद ने घोषणा की है कि साल के अंत तक कोविड-19 की वैक्सीन बाजार में आ सकती है। इस वैक्सीन को वुहान जैविक उत्पाद अनुसंधान संस्थान और बीजिंग जैविक उत्पाद अनुसंधान संस्थान साथ मिल कर बना रही हैं।

विज्ञापन


इस वैक्सीन का क्लीनिकल और मानव परीक्षण का दो चरण भी पूरा हो गया है। राज्य के स्वामित्व वाली संपत्ति पर्यवेक्षण और प्रशासन आयोग (एसएएसएसी) ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसकी घोषणा की है। बता दें कि दोनों ही संस्थाएं सरकार के स्वामित्व वाले फार्मास्युटिकल ग्रुप साइनोफार्मा से जुड़ी हैं।

परीक्षण के पहले दो चरणों में 2000 से अधिक लोगों पर इस वैक्सीन को टेस्ट किया गया है।

घोषणा में बताया गया है कि क्लीनिकल परीक्षण को तीन चरणों में बांटा गया है। तीन चरण के पूरा होने के बाद यह वैक्सीन बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी। घोषणा में कहा गया है कि इस साल के अंत या फिर अगले साल की शुरुआत में इस वैक्सीन की बिक्री शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


घोषणा में यह भी कहा गया है कि क्लीनिकल परीक्षण के पहले दो चरणों के आंकड़ों से पता चलता है कि लोगों पर इसका असर अन्य टीकों की तुलना में बेहतर देखने को मिला है।

बता दें कि कोरोना वायरस के लिए 100 से अधिक वैक्सीन दुनियाभर के कई देशों में बनाए जा रहे है। वहीं, चीन में, इंसानों पर कुल पांच वैक्सीन बनाएं और परीक्षण किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें