फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरणः ब्रिटेन में अलग-अलग टीकों की दो खुराक देने का परीक्षण शुरू

Thu, 04 Feb 2021 07:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

ब्रिटेन में बृहस्पतिवार को कोविड-19 रोधी टीका संबंधी ऐसा परीक्षण शुरू किया गया, जिसमें लोगों को पहली खुराक किसी और टीके की तथा दूसरी खुराक किसी अन्य टीके की दी जाएगी।

विज्ञापन


ब्रिटेन के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इसे इस तरह का विश्व का पहला परीक्षण करार दिया है। सरकार की ओर से 70 लाख पाउंड की मदद वाले इस परीक्षण में पहली और दूसरी खुराक के लिए अलग-अलग टीकों का इस्तेमाल कर कोरोना वायरस के खिलाफ रोग प्रतिरोधक क्षमता पर इनके असर को देखा जाएगा।

उदाहरण के लिए इस परीक्षण में पहली खुराक के वास्ते ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका के टीके का इस्तेमाल किया जाएगा, जबकि दूसरी खुराक के लिए फाइजर/बायोएनटेक के टीके का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन


ब्रिटेन के नेशनल इम्यूनाइजेशन शेड्यूल इवैल्यूएशन कंसोर्टियम द्वारा यह परीक्षण नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर हेल्थ रिसर्च से जुड़े आठ स्थलों पर किया जा रहा है। कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम से संबंधित मंत्री नदीम जहावी ने कहा कि यह बहुत ही महत्वपूर्ण परीक्षण है, जो अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल पर इन टीकों की सुरक्षा को लेकर व्यापक साक्ष्य उपलब्ध कराएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें