फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: पाकिस्तान के विदेश मंत्री का अफगानिस्तान को लेकर ‘सकारात्मक’ बयान, बताई ये खास बातें

Sat, 16 Mar 2024 09:54 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने अफगानिस्तान के साथ आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया है। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने उन्हें बधाई संदेश भेजा है। 

विज्ञापन
Pakistan Foreign Minister - फोटो : X Ishaq dar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई सरकार के गठन के बाद पाकिस्तान की पहली प्राथमिकता पड़ोसी देश अफगानिस्तान के साथ आपसी सहयोग को बढ़ावा देना है। यह बात पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कही है। उनका कहना है कि ‘अफगानिस्तान के साथ व्यापार, सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी अभियान और सहयोग का विस्तार करना पाकिस्तान की नई सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।’ इससे पहले उनकी बात अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी से बातचीत हुई थी। मुत्ताकी ने डार को विदेश मंत्री बनने पर बधाई दी थी। उन्होंने डार को अफगानिस्तान आने का भी निमंत्रण दिया। 

'सकारात्मक रूप से मजबूत होंगे रिश्ते'

विज्ञापन

अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता हाफिज जिया अहमद का कहना है कि इशाक डार के पदभार संभालने से दोनों देशों के बीच संबंध सकारात्मक रूप से मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि 'दोनों देशों के बीच लगातार सकारात्मक बातचीत का दौर बढ़ रहा है'
हाफिज जिया अहमद ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री के हवाले से कहा कि 'दोनों देशों के बीच प्रमुख बुनियादी ढाचों पर क्षेत्रीय स्तर से काम शुरु हो रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि पाकिस्तान की तरफ से इस मामले में पूरा सहयोग मिलेगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें