फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan Terror Attack: उत्तरी वजीरिस्तान में आंतकी हमला, सेना के दो अफसरों सहित सात जवानों की मौत

Sat, 16 Mar 2024 07:20 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तानी सेना के दो अफसरों सहित 7 सैनिक मारे गए हैं। जवाबी कार्रवाई में सेना ने छह आतंकवादियों को मार गिराया। 

विज्ञापन
आतंकवादी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान में एक बार फिर से आतंकी हमला हुआ है, जिसमें पाकिस्तानी सेना के दो अधिकारी और करीब सात सैनिक मारे गए हैं। हालांकि जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सेना ने सभी छह आतंकियों को ढेर कर दिया। यह आतंकी हमला अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान में हुआ। पाकिस्तानी सेना द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि छह आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे, जिनके प्रयासों को सेना द्वारा विफल किया गया। इसके बाद आतंकवादियों ने विस्फोटकों से भरे वाहन को चौकी में घुसा दिया, जिसके बाद कई बम धमाके हुए। जवाबी कार्रवाई में सेना ने सभी छह आतंकवादियों को मार गिराया। दोनों तरफ से हुई भीषण गोलीबारी के दौरान पाकिस्तानी सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल सैयद काशिफ अली और कैप्टन मुहम्मद अहमद बदर मारे गए। 

विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग के अनुसार क्षेत्र में मौजूद अन्य आतंकवादियों का सफाया करने के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने इस आतंकी हमले की निंदा की है।

2023 में हुए 789 आतंकी हमले 
सेंटर फॉर रिसर्च एंड सिक्योरिटी स्टडीज द्वारा एक वार्षिक सुरक्षा रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में 2023 में 789 आतंकी हमले हुए। इन हमलों में 1,524 मौतें हुई जबकि 1,463 घायल हुए। यह छह साल का रिकॉर्ड उच्चतम स्तर है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में बताया गया है कि खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत आतंकी हमलों के प्राथमिक केंद्र रहे हैं। इन क्षेत्रों में 84 प्रतिशत हमले हुए और  90 प्रतिशत से अधिक मौतें हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें