फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'अमेरिका में बढ़ रहे हिंदूफोबिया से लड़ने की जरूरत', भारतीय-अमेरिकी सांसद थानेदार ने जाहिर की चिंता

Thu, 14 Mar 2024 01:00 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

हिंदूएक्शन द्वारा आयोजित एक बैठक में विभिन्न भारतीय अमेरिकी समूहों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान थानेदार ने कहा कि हमारे मंदिरों और दुनिया भर में हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। 
विज्ञापन
भारतीय-अमेरिकी सांसद थानेदार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में हिंदुओं के प्रति अपराध बढ़ता जा रहा है। इस बीच, कई संगठन इन अपराधों पर लगाम लगाने की भरसक कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, हिंदू समुदाय के खिलाफ बढ़ते घृणा अपराध को रोकने की कोशिश कर रहे हिंदू नेताओं और संगठनों के एक समूह में भारतीय-अमेरिकी सांसद थानेदार भी शामिल हो गए। उनका कहना है कि हाल में अमेरिका में हिंदूफोबिया बढ़ा है, जिससे लड़ने की जरूरत है क्योंकि इस देश में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है।

विज्ञापन


हाल में हिंदूफोबिया को बढ़ते देख रहे
हिंदूएक्शन (HinduAction) द्वारा आयोजित एक बैठक में विभिन्न भारतीय अमेरिकी समूहों के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान थानेदार ने कहा, 'हम हाल में हिंदूफोबिया को बढ़ते देख रहे हैं। हम कैलिफोर्निया SB403 (जातिगत भेदभाव पर प्रतिबंध लगाने वाला बिल) भी देखते हैं और यह सिर्फ शुरुआत है। हमारे मंदिरों और दुनिया भर में हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। यही एक कारण है कि मैंने हिंदू कॉकस बनाने का फैसला किया।'

अमेरिकी संसद में पहली बार हिंदू कॉकस
डेमोक्रेट नेता थानेदार ने आगे कहा, 'अमेरिकी संसद में पहली बार हिंदू कॉकस है। यह सुनिश्चित करने के लिए हम कई पहल कर रहे हैं कि लोगों को अपने धर्म का अभ्यास करने की धार्मिक स्वतंत्रता है, जिस तरह से वे चाहते हैं। हमें इस भय, कट्टरता और घृणा से लड़ने की जरूरत है। क्योंकि अमेरिका में नफरत के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। लोगों के धार्मिक अधिकारों के खिलाफ नफरत के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। इसलिए हम सदन में इसी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
विज्ञापन


हिंदू विरोधी बातों और नफरत का करना होगा सामना
अमेरिकी हिंदू संगठन से जुड़ीं सुहाग शुक्ला ने कहा कि विशेष रूप से कॉलेज परिसरों में बड़े पैमाने पर हिंदू विरोधी बातों और नफरत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अमेरिका में हिंदू समुदाय के खिलाफ घृणा अपराध की कुछ प्रमुख घटनाओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में हमने हिंदू विरोधी घटनाओं में वृद्धि देखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें