दक्षिण-पश्चिमी कोलंबिया की एक जेल में आग लगने से कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग झुलस गए। राष्ट्रीय जेल प्रणाली के निदेशक टिटो कैस्टेलानोस ने रेडियो काराकोल से कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि मरने वाले लोगों में सभी कैदी थे या नहीं।
उन्होंने कहा कि आग सोमवार सुबह तुलुआ शहर की मध्यम सुरक्षा वाली जेल में दंगे के प्रयास के दौरान लगी। कैस्टेलानोस ने कहा कि कैदियों ने परिणामों पर विचार किए बिना गद्दों में आग लगा दी। राष्ट्रपति इवान डुके ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि उन्होंने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।