फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल पूरा, रूस का दावा सभी परीक्षण रहे सफल 

Mon, 13 Jul 2020 05:27 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन
कोरोना महामारी से जूझ रही दुनिया को इसकी वैक्सीन का बेसब्री से इंतजार है। अब इंतजार खत्म होता दिख रहा है। रूस की सेचेनोव यूनिवर्सिटी ने दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल पूरा करने का दावा किया है। यूनिवर्सिटी का कहना है कि उसने कोरोना के लिए वैक्सीन तैयार कर ली है और इसके सभी परीक्षण सफल रहे। 
विज्ञापन


अमेरिका, भारत समेत दुनिया के तमाम देश कोरोना की वैक्सीन तैयार करने में जुटे हैं। कई देशों में इसका ट्रायल चल भी रहा है, लेकिन रूस ने पहली वैक्सीन को सफल करार देकर बाजी मार ली है। इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसलेशनल मेडिसिन एंड बायोटेक्नोलॉजी के निदेशक वादिम तारासोव ने कहा, सेचेनोव यूनिवर्सिटी ने 18 जून को गामालेई इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी द्वारा निर्मित टीके का क्लीनिकल ट्रायल शुरू किया था। 

यूनिवर्सिटी ने दुनिया की पहली वैक्सीन के अपने वालेंटियर्स पर सफलतापूर्वक ट्रायल पूरा कर लिया है। तारासोव ने बताया कि ट्रायल में वालेंटियर्स के पहले ग्रुप को बुधवार को और दूसरे समूह को 20 जुलाई को छुट्टी दी जाएगी। 
विज्ञापन


सेचेनोव यूनिवर्सिटी में इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल पैरासिटोलॉजी, ट्रॉपिकल एंड वेक्टर-बॉर्न डिजीज के निदेशक एलेक्जेंडर लुकाशेव के मुताबिक, इस पूरे अध्ययन का मकसद मानव स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए कोविड-19 के वैक्सीन को सफलतापूर्वक तैयार करना था। सुरक्षा के लिहाज से वैक्सीन के सभी पहलुओं की जांच कर ली गई है। लोगों की सुरक्षा के लिए यह जल्द बाजार में सुलभ होगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें