फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप-किम वार्ता से पहले उत्तर कोरिया पहुंचे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग, हुआ भव्य स्वागत

Thu, 20 Jun 2019 10:46 AM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, प्योंगयांग
विज्ञापन
उत्तर कोरिया पहुंचे शी जिनपिंग - फोटो : Social Media
विज्ञापन
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग अपनी दो दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग पहुंचे। पिछले 14 सालों में किसी भी चीनी राष्ट्राध्यक्ष का यह पहला दौरा है। चीनी राष्ट्रपति का यह दौरा ट्रंप-किम की अगली शिखर वार्ता के ठीक पहले हो रहा है।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उत्तर कोरिया के राष्ट्राध्यक्ष किम जोंग के बीच में जल्द ही एक और शिखर वार्ता आयोजित की जाएगी। हालांकि इसके लिए अभी समय और स्थान को तय नहीं किया गया है।

चीनी राष्ट्रपति का यह दौरा ऐसा वक्त हो रहा है जब वह और उत्तर कोरियाई नेता किम जोग उन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अलग-अलग तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन


शीत युद्ध के समय के सहयोगियों के बीच रिश्तों में उस वक्त ठंडापन आ गया था जब उत्तर कोरिया अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं के कारण बार-बार परीक्षण कर रहा था और बीजिंग संयुक्त राष्ट्र में उस पर लगे प्रतिबंधों का समर्थन कर रहा था। 

रिश्तों में आई इस दरार को पाटने में जुटे शी और किम

kim jong and xi jinping - फोटो : सोशल मीडिया
हाल के दौरान शी और उत्तर कोरियाई नेता रिश्तों में आई इस दरार को पाटने की कोशिश में जुटे हैं। बीते एक साल में किम चार बार चीन का दौरा कर चुके हैं जबकि चीन संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया पर लगे प्रतिबंधों में रियायत की मांग उठा चुका है। 

चीन के सीसीटीवी के मुताबिक शी दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न से पहले पहुंचे। सरकारी मीडिया के मुताबिक, शी के साथ उनकी पत्नी पेंग लियुन, विदेश मंत्री वांग यी और अन्य अधिकारी है। 

प्योंगयांग में जगह-जगह चीनी झंडे लगे हुए थे और स्थानीय लोग सड़क के किनारे कतारबद्ध होकर शी के स्वागत में खड़े थे। सत्ताधारी पार्टी के मुखपत्र रोडोंग सिनमुन अखबार में मुखपृष्ठ के ऊपरी आधे पन्ने पर शी से जुड़ी खबरें और तस्वीर प्रकाशित की गई है। 
विज्ञापन

दौरे की मीडिया कवरेज पर कड़ा नियंत्रण

अधिकारियों ने शी के दौरे की मीडिया कवरेज पर कड़ा नियंत्रण रखा हुआ है। प्योंगयांग में मौजूद अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों से कह दिया गया था कि वे उनके दौरे को कवर नहीं कर पाएंगे जबकि शुरू में आमंत्रित किये गए विदेशी मीडिया संगठनों को भी वीजा नहीं मिल सका। 

सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रपति शी के साथ आए चीनी मीडिया प्रतिनिधिमंडल का आकार भी शुरुआती योजना से कम ही रखा गया। यह दौरा काफी हद तक प्रतीकात्मक होगा और इस दौरान कोई संयुक्त बयान आने की उम्मीद नहीं है। विश्लेषकों का मानना है कि चीन के लिए, यह दौरा क्षेत्र में अपने प्रभाव को दिखाने का मौका है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें