फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने किया सबसे भरोसेमंद एसयूवी बनाने का दावा, टेस्ट स्कोर मर्सिडीज से 7 गुना ज्यादा

Sat, 22 Dec 2018 11:27 AM IST
Shani Mishra एजेंसी, बीजिंग
विज्ञापन
Chinese BJ 80 - फोटो : Social Media
विज्ञापन
चीन अक्सर अपनी टेक्नोलॉजी को लेकर सुर्खियों में रहता है। इस बार वह फिर चर्चा में है। दरअसल चीन की सेना ने सबसे भरोसेमंद ऑफ-रोड एसयूवी बनाने का दावा किया है। चीनी सेना के दावों की मानें तो उसकी बनाई बीजे 80 नाम की इस गाड़ी का टेस्ट स्कोर जर्मनी की मर्सिडीज की तुलना में 7 गुना ज्यादा हैं।
विज्ञापन


अबतक जर्मनी की मर्सिडीज बेंज की जी270 दुनिया की सबसे भरोसेमंद एसयूवी मानी जाती थी। जर्मनी की इस गाड़ी का इस्तेमाल  चीन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अमेरिका सहित कई देशों की सेनाएं करती हैं।

पश्चिमी देशों के विशेषज्ञों ने उठाए सवाल

पश्चिमी विशेषज्ञों की मानें तो चीन की सेना ने ही यह गाड़ी बनाई, खुद ही टेस्ट किया और उन्होंने खुद ही इसे स्कोर भी दे दिया। ऐसे में यह कितना भरोसेमंद है यह अभी नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन


सेना के लिए कौन सी गाड़ी भरोसेमंद है इसका आकलन इस आधार पर होता है कि उसे कितने किलोमीटर चलने के बाद मेंटेनेंस की आवश्यकता पड़ती है। अमेरिकी गाड़ियों में 450 किमी. बाद ही मेंटिनेंस की जरूरत पड़ती है। चीन की मानें तो उसकी बीजे 80 को 7,536 किमी बाद मेंटेनेंस की जरूरत पड़ी जबकि जर्मनी की मर्सिडीज के लिए यह दूरी सिर्फ 1,201 किमी. है।  चीनी सेना का दावा है कि बीजे 80 बेहद खराब सड़क पर भी 45 किमी की रफ्तार से चल सकती है। यह रफ्तार मर्सिडीज बेंज की जी 270 की तुलना में 10% ज्यादा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें