फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South Korea: दक्षिण कोरिया की हवाई सीमा में घुसे चीन और रूस के लड़ाकू विमान, बढ़ा तनाव

Wed, 30 Nov 2022 12:11 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

योनहाप समाचार एजेंसी ने दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के हवाले से बताया कि दो चीनी और छह रूसी लड़ाकू विमानों ने दक्षिण कोरिया के वायु रक्षा क्षेत्र में प्रवेश किया है।
विज्ञापन
लड़ाकू विमान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कोरिया, चीन और रूस के बीच तनाव बढ़ने के आसार हैं। खबर है कि चीन और रूस के लड़ाकू विमानों ने दक्षिण कोरिया की हवाई रक्षा क्षेत्र में प्रवेश किया है।  

विज्ञापन

दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी ने ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के हवाले से बताया कि दो चीनी और छह रूसी लड़ाकू विमानों ने बिना किसी पूर्व सूचना के दक्षिण कोरिया की हवाई सीमा में प्रवेश किया है। 

सियोल के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि चीनी के H-6 बॉम्बर सुबह लगभग 5 बजकर 50 मिनट पर दक्षिणी और उत्तरपूर्वी तटों से हवाई रक्षा क्षेत्र में घुसे और बाहर निकल गए। उन्होंने कहा, कुछ घंटे बाद ये विमान जापान सागर से हवाई रक्षा क्षेत्र में फिर से दाखिल हुए। इनमें  टीयू-95 बॉम्बर और एसयू-35 लड़ाकू जेट सहित रूसी युद्धक विमान भी शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें