चीन में अगले साल होली वाली कॉलेज की प्रवेश परीक्षा में 12वीं कक्षा के छात्रों के साथ एक रोबोट भी हिस्सेदारी करेगा। यह चीनी रोबोट विश्वविद्यालय के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए परीक्षा देगा। चेंगदू की एक कृत्रिम ज्ञान कंपनी के सीईओ लिन हुई के मुताबिक, यह रोबोट तीन परीक्षाओं में हिस्सेदारी करेगा।
इनमें गणित, चीनी और लिबरल आर्ट का एक कम्प्रीहेंसिव टेस्ट शामिल है। कम्प्रीहेंसिव टेस्ट में इतिहास, राजनीति और भूगोल संबंधी प्रश्न होंगे। यह रोबोट अन्य परीक्षार्थियों की ही तरह तय वक्त में परीक्षा देगा। इस दौरान एक बंद कमरे में महज निरीक्षक और एक नोटरी उपस्थित होगा।
रोबोट को हर परीक्षा से पहले एक प्रिंटर से जोड़ा जाएगा और परीक्षा शुरू होने पर इलेक्ट्रानिक फॉरमेट में प्रश्न पत्र रोबोट में लोड किया जाएगा। चाइना डेली की रिपोर्ट के मुताबिक, परीक्षा के दौरान रोबोट इंटरनेट से पूरी तरह अलग रहेगा और यह अपने कृत्रिम ज्ञान वाली प्रोग्रामिंग की मदद से परीक्षा के प्रश्न पत्र को हल करेगा।