चीन के सबसे बड़े ट्रेन निर्माता के भारत में प्लांट खोलने के एक दिन बाद ही बीजिंग, भारत सरकार को ये भरोसा दिलाने में जुट गया है कि वह भारत में प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियां नहीं लगा रहा है। दरअसल इस बात को लेकर चीनी मीडिया ग्लोबल टाइम्स फर्स्ट ने एक खबर में लिखा है कि ट्रेन निर्माता भारत में प्रदूषण फैलाने वाली कंपनी हो सकती है,लेकिन बाद में उसने लिखा है कि नहीं वह ऐसा नहीं कर सकती।
गौरतलब है कि चाइना रेलवे रोलिंग स्टॉक कार्पोरेशन लिमिटेड ने ऐलान किया है कि वह हरियाणा सरकार के साथ संयुक्त उपक्रम में एक इंजन कारखाना लगा रहा है।
साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि वह पहली विदेशी कंपनी है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक-इन-इंडिया इनिशिएटिव में भागीदार बन रही है।