फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रैगन ने साउथ चाइना सी में शुरू की फायरिंग ड्रिल

Mon, 22 Aug 2016 02:29 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
चीनी जहाज
विज्ञापन
साउथ चाइना सी में सीमा विवाद के बीच चीन ने दावा किया है कि उसके कोस्ट गार्ड तोकिंन गल्फ में फायरिंग की प्रैक्‍टिस कर रहे हैं। मैरीटाइम सेफ्टी एडमिनिस्‍ट्रेशन ने जानकारी दी है कि चीन की इस कवायद के चलते जहाजों और नावों की आवाजाही दक्षिणी प्रांत हायनान और वियतनाम के उत्तरी तट के बीच रोक दी गयी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अंतर्राष्ट्रीय आर्बीट्रेशन पैनल ने साउथ चाइना सी पर चीन के खिलाफ फैसला सुनाया है और सी पर उसके दावे को खारिज कर दिया है। वहीं चीन ने कोर्ट के फैसले को नकारते हुए साउथ चाइना सी में कई सैन्य गतिविधियों को अंजाम दिया है।

चीन का कहना है कि ये उसकी संप्रभुता पर हस्तक्षेप है। चीन की योजना रूस के साथ-साथ  चाइना सी में अगले माह संयुक्त नौसैनिक अभ्यास करने की है। वहीं अमेरिका ने चीन के इस कदम की कड़ी आलोचना की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कारोबार का मुख्य मार्ग है साउथ चाइना सी

South China Sea - फोटो : फाइल फोटो
उल्लेखनीय है कि साउथ चाइना सी सालों से पूर्वी एशियाई देशों के बीच तनाव का जरिया बनकर रह गया है। साउथ चाइना सी कई दक्षिण पूर्वी एशियन देशों से घिरा है। इनमें चीन, ताइवान,फ‌िलीपीन्स,मलेशिया, इंडोनेशिया और वियतनाम हैं और ये सभी साउथ चाइना सी पर अपने-अपने दावे कर रहे हैं।

साउथ चाइना सी दुनिया का बेहद अहम व्यापार मार्ग है और इस क्षेत्र से हर साल कम से कम 5 ‌ट्रिलियन डॉलर के सामानों की आवाजाही होती है। इस क्षेत्र में तेल और गैस का विशाल भंडार है। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एनर्जी के अनुमान के मुताबिक यहां 11 बिलियन बैरल्स ऑइल और 190 ट्रिलियन क्यूबिक फीट प्राकृतिक गैस संरक्षित है।

कई जानकारों का कहना है कि आने वाले वक्त में यह विवाद मिलिटरी संघर्ष का रूप ले सकता है। साउथ चाइना सी में अमेरिका और चीन दोनों अपने-अपने पक्ष से हिलने को तैयार नहीं हैं। जहां चीन ने कहा है कि वह अपनी रक्षा के लिए हर मिलिटरी विकल्पों पर विचार कर सकता है। वहीं अमेरिका ने कहा कि वह साउथ चाइना सी में अपनी सैन्य मौजूदगी और बढ़ाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें