लखनऊ विश्वविद्यालय की एक छात्रा मोहब्बत में छली गई है। जिस प्रेमी के लिए उसने धर्म परिवर्तन कर लिया। अब उसने ही निकाह करने से इंकार कर दिया है। निकाह के लिए दबाव बनाने पर प्रेमी और उसके भाई, बहन व मां ने छात्रा के साथ मारपीट की।
उसे जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने कटघर थाने में आरोपी प्रेमी और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
मूलरूप से सीतापुर की रहने वाली छात्रा लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी कर रही है। करीब डेढ़ साल पहले लखनऊ में उसकी मुलाकात नागफनी थानाक्षेत्र के डेहरिया मोहल्ला निवासी मो.साहिब पुत्र मो. अकरम से हुई थी।