फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन की गीदड़भभकी, 'डोकलाम गतिरोध पर भारत सीखे सबक'

Mon, 28 Aug 2017 08:37 PM IST
amarujala.com- Written by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Xi Jinping
विज्ञापन
चीन के ग्लोबल टाइम्स नेटवर्क के मुताबिक चीनी रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि डोकलाम गतिरोध पर भारत को सबक लेना चाहिए।
विज्ञापन


China Global Television Network says,'China's defense ministry warns India to draw lesson from Doklam standoff after India withdraws troops'— ANI (@ANI) August 28, 2017


आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच करीब ढाई महीने से तनाव का कारण बना डोकलाम विवाद आखिरकार हल हो गया है। जबरदस्त कूटनीतिक तनातनी के बाद दोनों देश सिक्किम सेक्टर के विवादित डोकलाम क्षेत्र से अपनी-अपनी सेनाओं को एक साथ हटाने पर सहमत हो गए हैं। 
विज्ञापन


यह सहमति ऐसे समय में हुई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने अगले हफ्ते चीन जाने वाले हैं। इसे चीन पर भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल भारत जहां लगातार विवादित क्षेत्र से सेना हटाने के बाद कूटनीतिक बातचीत के जरिए विवाद का हल निकालने पर जोर दे रहा था, वहीं चीन की ओर से भारत को लगातार युद्घ की धमकियां मिल रही थी।  

पढ़ें: डोकलाम विवाद: तो इस वजह से ढाई महीने बाद भारत के आगे झुका चीन?

चीन ने विवाद का हल निकलने की आधिकारिक पुष्टि तो की, लेकिन भारत के दावों के उलट कहा कि चीन नहीं बल्कि भारत विवादित क्षेत्र से अपनी सेना हटा रहा है। चीन ने विवादित क्षेत्र में पेट्रोलिंग जारी रखने की भी घोषणा की। 
विज्ञापन


हालांकि भारतीय पक्ष का दावा है कि इस मामले में बेहद कड़ा रवैया अपनाने के कारण अब चीन अपनी छवि बचाने के लिए इस तरह का दावा कर रहा है। हकीकत यही है कि दोनों साथ-साथ पीछे हट रहे हैं। डोकलाम में भारत के 350 सैनिक तैनात थे, जहां 16 जून को चीन द्वारा सड़क बनाने की कोशिश के कारण तनाव शुरू हुआ था।

पढ़ें: चीनी मीडिया का बेतुका बयान, डोकलाम के जरिए अपने आंतरिक संघर्षों को छिपा रहा है भारत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें