चीन में सरकारी नौकरी करने वाली लड़कियों को सचेत करने के लिए लगे पोस्टर
- फोटो : getty
चीन अपने देश में सरकारी नौकरी करने वाली लड़कियों और महिलाओं को डेंजरस लव से सावधान रहने को कह रहा है। चीन का कहना है कि सरकारी नौकरी करने वाली लड़कियां किसी हैंडसम विदेशी लड़के के साथ डेटिंग न करें।
चीन का मानना है कि ये विदेशी लोग जासूस हो सकते हैं, जो कुछ गोपनीय उद्देश्य के लिए डेटिंग कर सकते हैं और सरकारी नौकरी कर रही लड़कियों से सरकारी जानकारी ले सकते हैं।
इसके लिए 'डेंजरस लव' शीर्षक के साथ कॉमिक जैसे दिखने वाले 16 पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों के जरिए एक चीनी किशोरी की प्रेम कहानी को दिखाया गया है।
ये है लड़की की प्रेम कहानी
विदेशी लड़कों से डेटिंग न करने की सलाह
- फोटो : love heart
इसमें दिखाया है कि एक चीनी किशोरी जिओ ली होती है, जो एक सरकारी नौकरी करती है, वह एक विदेशी लड़के के साथ डेटिंग करती है। इस आदमी का नाम डेविड होता है जो खुद को एक विजिटिंग स्कॉलर (अतिथि शिक्षक) बताता है।
लेकिन वास्तव में वह विदेशी जासूस होता है, जो जिओ ली की खूबसूरती की तरीफ करते हुए उसे बहला-फुलसा लेता है। वह लड़की को सुंदर फूलों का गुलदस्ता देता है, अच्छी जगहों में खाना खिलाता है और पार्क में घूमते हुए प्यार भरी बातें करता है।
इसके बाद जिओ ली डेविड को अपनी सरकारी नौकरी के दम पर कुछ गोपनीय दस्तावेज मुहैया करा देती है, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाता है। इनमें से एक पोस्टर में दिखाया गया है कि जिओ ली हथकड़ी पहने हुए दो पुलिस वालों के सामने बैठी है।
विदेशी जासूसों से बचने के लिए किया जा रहा ये सब
चीन की सरकार का अहम कदम
यह पोस्टर स्थानीय सरकार की तरफ से दी जाने वाली खबरों के बोर्ड पर लगाया गया है, जिसके जरिए सुंदर सरकारी महिलाओं को विदेशियों से सचेत रहने को कहा गया है।
बीजिंग की सरकार का कहना है कि वह भी एक पोस्टर लगाएंगे जिसके जरिए अपने कर्मचारियों को जासूसों से सचेत किया जा सके। पोस्टर के जरिए कर्मचारियों को समझाया जाएगा कि वह गोपनीय जानकारी किसी को न बताएं और अगर किसी की ओर से जासूसी का शक होता है तो तुंरत सरकार को सूचित करें।
शुक्रवार को हुए नेशनल सिक्योरिटी एजुकेशन डे के दिन केन्द्र सरकार ने चीन के लोगों को जागरुक करने के लिए यह कदम उठाया है। इसके तहत चीन के हर व्यक्ति तक इस संदेश को पहुंचाया जा रहा है।