फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिटनेस टेस्ट में फेल हो रहे चीन के नौजवान, पीपुल लिबरेशन आर्मी ने दी ये सलाह

Sat, 26 Aug 2017 09:24 PM IST
एजेंसी/बीजिंग
विज्ञापन
china force
विज्ञापन
चीन में सेना के लिए फिटनेस टेस्ट में फेल होने वाले नौजवानों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। चीन की पीपुल लिबरेशन आर्मी (पीएलए) चिंतित है। उसने युवाओं को उत्तेजना और कंप्यूटर गेम से दूर रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन


हाल ही में पीएलए के आधिकारिक दैनिक ने सोशल मीडिया के जरिये दस ऐसे कारण बताए थे, जिसकी वजह से सेना में भर्ती होने के इच्छुक टेस्ट में फेल हो गए। उनका कहना है कि इन उम्मीदवारों में 20 फीसदी  युवाओं का वजन तय सीमा से अधिक था जबकि आठ फीसदी नौजवानों ने भर्ती होने से मना कर दिया, क्योंकि उन्हें अंडकोश से जुड़ी कुछ दिक्कत थी।

पढ़ेंः- ‘भारत को पाकिस्तान से ज्यादा चीन से खतरा, मुंहतोड़ जवाब के लिए हम केंद्र सरकार के साथ’ 

दरअसल, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी चीफ सुनिश्चित करना चाहते हैं कि देश की सबसे बड़ी सेना में शामिल होने वाले उम्मीदवार पूरी तरह से फिट हों। हालांकि इस बारे में नहीं बताया कि आखिर सैन्य अधिकारियों को ये कैसे पता चला कि युवाओं में अंडकोश जुड़ी दिक्कत है।
विज्ञापन


पढ़ेंः- भारत-चीन सीमा पर म‌िला सेटेलाइट फोन, सुरक्षा बलों में मचा हड़कंप

अखबार का कहना है कि यह दिक्कत अधिक मात्रा में हस्तमैथुन करने, वीडियो गेम खेलने और पर्याप्त व्यायाम नहीं करने से हुई है। इसके अलावा उन्होंने उम्मीदवारों के फेल होने और कई कारण भी बताए, जिसमें लिवर से जुड़ी दिक्कतें भी शामिल थीं। मीडिया खबरों के मुताबिक एक शहर में आधे से ज्यादा युवा इसलिए भर्ती नहीं हो पाए, क्योंकि वे खुद को फिट और स्वस्थ दिखाने में असफल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें