फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने चीन को ठहराया गलत, बोला- उत्पादों पर नहीं लगा रहे नया एंटी डंपिंग शुल्क

Fri, 25 Aug 2017 06:16 PM IST
एजेंसी/बीजिंग
विज्ञापन
Indo-China
विज्ञापन
भारत ने चीन के सरकारी मीडिया की उन खबरों को तथ्यात्मक रूप से गलत बताया है जिसमें कहा गया है कि भारत इस साल चीन के 93 उत्पादों पर नया एंटी डंपिंग शुल्क लगाने की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन


भारत ने कहा कि पांच साल के दौरान लिए गए फैसलों के तहत यह एंटी डंपिंग शुल्क पहले से लागू है। चीन के सरकारी दैनिक अखबार की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत चीन के 93 उत्पादों पर एंटी डंपिंग शुल्क लगाने की तैयारी कर रहा है। 

पढ़ेंः- चीन की सेना में भर्ती होने के लिए अजीब शर्तें जारी, जानकर हो जाएंगे हैरान

भारतीय दूतावास ने यहां बयान में कहा कि हालिया मीडिया खबरों में कहा गया है कि भारत सरकार चीन के 93 उत्पादों पर एंटी डंपिंग शुल्क लगाने की तैयारी कर रही है। ये खबरें तथ्यात्मक रूप से गलत हैं। 
विज्ञापन


बयान में कहा गया है कि मौजूदा स्थिति यह है कि इन 93 उत्पादों पर पहले से एंटी डंपिंग शुल्क लागू है। इसमें कैमिकल और पेट्रोकैमिकल इस्पात और अन्य धातु उत्पाद, फाइबर और धागे, मशीनरी उत्पाद, रबड़ या प्लास्टिक उत्पाद, इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रानिक उत्पाद और उपभोक्ता सामान आदि शामिल हैं। बयान में कहा गया है कि इन 93 उत्पादों पर एंटी डंपिंग शुल्क लगाने का फैसला पांच साल के दौरान लिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें