फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने ताइवान को दी धमकी,कहा न भेजे दक्षिण चीन सागर में मिसाइल

Fri, 12 Aug 2016 04:54 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
दक्षिण चीन सागर
विज्ञापन
दक्षिण चीन सागर (एससीएस) में अपने एकाधिकार को बनाए रखने के लिए भले ही चीन कई हथकंडे अपना रहा है, लेकिन सागर में दूसरे दावेदारों का दखल उसे रास नहीं आ रहा। चीन ने एक तरफ जहां खुद के एससीएस में सेटेलाइट तैनात करने की तरफदारी की है, वहीं उसने ताइवान को चेताया है कि वह सागर में मिसाइल तैनात करने के बारे में सोचे भी न।
विज्ञापन


उसने ताइवान को इसका अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। दक्षिण चीन सागर पर ताइवान भी अपना अधिकार जताता है। इसलिए ताइवान यहां रॉकेट लॉन्च मिसाइल भेजने की योजना बना रहा है। इस योजना को लेकर चीनी मीडिया ने ताइवान को घेरा है और कहा है कि अगर उसने सागर में मिसाइल लॉन्च करने की सोची, तो यह बहुत बड़ी गलती होगी।

ग्लोबल टाइम्स ने अपने एक लेख में ताइवान को चेताया है कि उसकी हरकत दोनों देशों के बीच युद्ध का कारण बन सकती है। हालांकि ताइवान के विदेश मंत्रालय ने इस रिपोर्ट को गलत बताया है। भले ही चीनी मीडिया ने ताइवान के मिसाइल तैनात करने की योजना को खतरनाक बताया हो, लेकिन हनोई के इस फैसले से बीजिंग को झटका जरूर लगा है।
विज्ञापन


चीन ने अंतरराष्ट्रीय ट्रिब्यूनल का फैसला अपने खिलाफ आने के बाद से यहां सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं। ऐसे में ताइवान की तरफ से मिसाइल तैनात करने की योजना उसके लिए चिंता का सबब बन सकती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें