फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयला, स्टील क्षेत्र में पांच लाख नौकरियों में कटौती का एलान 

Thu, 02 Mar 2017 08:21 AM IST
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
विज्ञापन
जॉब्स - फोटो : IBTimes
विज्ञापन
चीन ने बुधवार को कहा कि वह अपने यहां स्टील और कोयला क्षेत्र में पांच लाख नौकरियों में कटौती करेगा और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मंदी के बीच अन्य भारी उद्योग अतिरिक्त उत्पादन क्षमता को कम करेंगे। चीन के मानव संसाधन और सामाजिक सुरक्षा मामलों के मंत्री यिन वेईमिन ने कहा कि उन पांच लाख कामगारों को विस्थापित करने की चीन की योजना है, जो इस साल अपनी नौकरियां गंवा देंगे। 
विज्ञापन


यिन ने कहा कि चीन की शहरी बेरोजगारी दर में पिछले साल 4.02 फीसदी की मामूली बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। हालांकि यह आर्थिक मंदी के बावजूद लक्ष्य सीमा के भीतर है। चीन दुनिया में आधे से ज्यादा स्टील का उत्पादन करता है लेकिन वैश्विक मांग में कमी के कारण उद्योग में व्यापक गिरावट देखी गई है। यिन ने कहा कि चीन में पिछले साल 13.14 मिलियन नई नौकरियां शहरी निवासियों को मुहैया कराई गई। 2011 से अर्थव्यवस्था में लगातार मंदी जारी है। स्टील और कोयला क्षेत्र में खासतौर से नौकरियों में कटौती हुई हैं क्योंकि सरकार द्वारा इन क्षेत्रों में अत्यधिक उत्पादन में कमी की गई है।

हालांकि यिन ने यह भी कहा कि चीन की सरकार ने इससे प्रभावित 7.26 लोगों कर्मचारियों को विस्थापित करने के लिए पिछले साल 30 अरब युआन यानी 4.36 अरब डॉलर खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि चीन इस साल पांच लाख कर्मियों को विस्थापित करेगा क्योंकि नौकरियों में लगातार कमी आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें