फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युद्ध से नहीं डरता चीन, भारत उलझा तो कभी भी कार्रवाई कर सकता है बीजिंग: चीनी मीडिया

Tue, 18 Jul 2017 10:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
- फोटो : AFP
विज्ञापन
भारत-चीन सीमा पर चल रहा डोकलाम विवाद दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। चीनी मीडिया आए दिन भारत को युद्ध की धमकी दे रही है। मंगलवार को चीनी मीडिया ने एक बार फिर नई दिल्ली के खिलाफ जहर उगला। चीनी अखबार में छपे एक लेख में कहा गया कि बीजिंग युद्ध से नहीं डरता। साथ ही चीनी मीडिया ने यह भी कहा कि अगर भारत और चीन के बीच युद्ध होता है तो भारत को एक गंभीर परिणाम के तैयार रहना होगा।
विज्ञापन


अपने उग्र लेखों के लिए चीन में प्रसिद्ध अखबार हॉकिश ग्लोबल टाइम्स ने भारत पर आरोप लगाया है कि वह 1962 के बाद से बार-बार विवाद खड़ा कर रहा है। जिसमें से सबसे ताजा मामला भारत चीन भूटान सीमा पर नई दिल्ली का रूख है। अखबार में कहा गया है कि चीन को युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए और कभी भी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल पर कार्रवाई कर देनी चाहिए। अगर भारत चीन के साथ उलझता है तो उसे इसके परिणाम के लिए तैयार रहना होगा। 

इसके साथ ही लेख में चीनी सरकार को सलाह दी गई कि वह डोकलाम क्षेत्र पर और सैनिक भेजे, साथ ही रोड निर्माण का कार्य जारी रखे। गौरतलब है कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब चीनी मीडिया ने भारत को धमकी दी है। इससे पहले भी चीनी मीडिया ने डोकलाम क्षेत्र पर चल रहे विवाद के कार्य भारत को कड़ा सबक सीखाने की बात कही थी। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बीजिंग, भारत-चीन-भूटान सीमा के पास डोकलाम क्षेत्र में रोड निर्माण कर रहा है। भारत ने चीन के इस निर्माण का कड़ा विरोध किया। इस क्षेत्र पर चीन और भूटान दोनों अपना दावा करते हैं। भारत ने विरोध के पीछे चीन की मंशा को कारण बताया जा रहा है। चीन हमेशा के भारत के कई इलाकों पर अपना दावा बताता आया है। ऐसे में डोकलाम में रोड निर्माण भारत के लिए मुसीबत खड़ा कर सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें