फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के साथ सीमा विवाद के बीच, चीनी सेना ने तिब्बत में किया युद्धाभ्यास

Mon, 17 Jul 2017 02:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
- फोटो : sputniknews
विज्ञापन
भूटान की सीमा पर भारत-चीन के बीच चल रहे विवाद के बीच तिब्बत में चीनी सेना के युद्धाभ्यास की खबरें आई है। शुक्रवार को चीन के सरकारी टीवी चैनल ने खबर प्रसारित की कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने दक्षिणी-पश्चिमी चीन के तिब्बत क्षेत्र में युद्धाभ्यास किया है। लेकिन इस बात का खुलासा नहीं किया गया कि यह अभ्यास कब और किस जगह किया गया। 
विज्ञापन


पीएलए की तिब्बत मिलिट्री कमांड की जिस ब्रिग्रेड ने युद्धाभ्यास किया वह चीनी सेना की दो प्लेटू माउंटेन ब्रिग्रेड में से एक है। पीएलए की तिब्बत कमांड भारत-चीन के बीच नियंत्रण रेखा पर निगरानी करती है। सीसीटीवी के मुताबिक युद्धाभ्यास करने वाली ब्रिग्रेड लंबे समय तक ब्रह्मपुत्र नदी के तराई वाले इलाके में रही। 

युद्धाभ्यास के दौरान सेना ने तोप से गोले भी दागे। इस दौरान सेना की कई युनिट्स ने मिलकर काम किया और सीमा पर  जल्द सैन्य मदद उपलब्ध करने की दिशा में काम किया। युद्धाभ्यास से संबंधित पोस्ट किए गए वीडियो में दिखाया गया है कि चीनी सैनिक बंकरों पर एंटी टैंक ग्रेनेड और मिसाइलों का उपयोग किया। 
विज्ञापन


वीडियो में यह भी दिखाया गया है कि दुश्मन के लडाकू विमान को ट्रेस करने के लिए रडार का भी इस्तेमाल किया गया। साथ ही विमानों को नेस्तनाबूत करने के लिए एंटी एयर क्राफ्टगन का भी इस्तेमाल चीनी सैनिकों ने किया। यह अभ्यास 11 घंटे तक चला। 

इससे अलग 10 जुलाई को तिब्बत की मोबाईल कम्युनिकेशन एजेंसी ने राजधानी तिब्बत में अभ्यास किया कि आपात स्थिति में टेम्परेरी मोबाइल नेटवर्क का इस्तेमाल करके किस तरह सुरक्षित तरीके से कम्युनिकेशन किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें