फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने तैनात की दक्षिण चीन सागर के द्वीप पर मिसाइलें

Wed, 17 Feb 2016 10:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन ने विवादित दक्षिण चीन सागर क्षेत्र के वूडी द्वीप पर लंबी दूरी की एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइलें तैनात कर दी हैं। यह खबर रॉयटर्स के हवाले से सामने आई है। हालांकि चीन ने इसका खंडन किया है। उसने इसे पश्चिमी मीडिया का नई खबर बनाने का एक प्रयास करार दिया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार सेटेलाइट तस्वीरों में आठ एचक्यू-9 मिसाइल लांचर की दो बैटरी और रडार सिस्टम दिख रहा है। तस्वीरों के मुताबिक तीन फरवरी को द्वीप का एक तट खाली था लेकिन 14 तारीख को यहां मिसाइलें नजर आ रही हैं।

एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि एचक्यू-9 मिसाइल सतह से हवा में मार कर सकती है। इसकी रेंज करीब 200 किलोमीटर तक है। इसकी तैनाती से आसपास से गुजरने वाले सभी सैन्य और नागरिक विमानों पर खतरा मंडराएगा।
विज्ञापन


वूडी द्वीप पिछले 40 सालों से चीन के कब्जे में है। ताइवान और वियतनाम भी इस पर दावा करते हैं। यह वही द्वीप है, जिसके पास से कुछ महीने पहले अमेरिकी नौसेना का एक युद्धपोत गुजरा था।
 
दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दक्षिणी चीन सागर क्षेत्र में विवादों के निपटारे के लिए ठोस कदम उठाए जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका उन सभी जगहों पर उड़ान, परिवहन और संचालन जारी रखेगा, जहां अंतरराष्ट्रीय कानून इजाजत देते है।

अमेरिका दूसरे देशों के इसी अधिकार का समर्थन भी करेगा। ओबामा इस समय कैलिफोर्निया में 10 एशियाई देशों की मेजबानी कर रहे हैं। इनमें से कई देशों ने चीन के हालिया कदम पर चिंता जताई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें