फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत की गलत सजा पर 27 अफसरों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक 27 चीनी अधिकारियों को एक किशोर को करीब 20 साल पहले गलत तरीके से फंसाकर मौत की सजा देने के मामले में दंडित किया गया है। हूगजिल्ट तब 18 साल के थे, जब उन्हें एक फैक्टरी के सार्वजनिक शौचालय में एक महिला की हत्या और बलात्कार का दोषी पाया गया था।
विज्ञापन


लेकिन 2005 में पकडे गए एक सीरियल रेपिस्ट ने इस मामले में अपना जुर्म कबूल किया और पिछले साल उसे मौत की सजा दे दी गई। हूगजिल्ट को उनकी मौत के बाद औपचारिक रूप से दिसंबर 2014 में आरोपों से बरी कर दिया गया।

चीन में किसी मामले में बरी होने की संभावना बेहद कम मानी जाती है और जुर्म साबित होने के बाद उसमें बदलाव आना और भी दुर्लभ है। रविवार को शिन्हुआ ने एक आधिकारिक बयान का हवाला देते हुए कहा, "26 अधिकारियों को प्रशासनिक दंड दिए गए हैं।"
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक दंड पाने वाले एक अधिकारी फेंग जिमिंग पर उनकी नौकरी से जुडे दूसरे अपराधों का संदेह भी है, उनकी जांच चल रही है। उन पर आपाराधिक मामला भी चलाया जा सकता है। अदालत ने हूगजिल्ट के माता-पिता को सहानुभूति के तौर पर 30 हजार युआन दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें