फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में वीगर मुसलमानों की 'लंबी दाढ़ी' पर प्रतिबंध

Sat, 01 Apr 2017 11:27 AM IST
बीबीसी हिंदी. कॉम
विज्ञापन
वीगर मुस्लिम
विज्ञापन
चीन सरकार ने शिन्जियांग प्रांत में इस्लामी चरमपंथ के खिलाफ अभियान के तहत वीगर मुस्लिमों पर नए प्रतिबंध लगाए गए हैं। इनमें 'असामान्य' रूप से लंबी दाढ़ी रखने, सार्वजनिक स्थानों पर नकाब लगाने और सरकारी टीवी चैनल देखने से मना करने जैसी पाबंदियाँ शामिल हैं।
विज्ञापन


चीन के वीगर मुसलमान शिन्जियांग प्रांत में बसे हैं जो चीन सरकार पर अपने साथ भेदभाव करने का आरोप लगाते रहे हैं। हाल के सालों में इस प्रांत में कई खूनी संघर्ष हुए हैं। चीनी सरकार इस हिंसा के लिए इस्लामिक चरमपंथियों और अलगाववादियों को जिम्मेदार बताती है।
विज्ञापन

सख्त कानून

ये प्रतिबंध पहले से ही शिन्जियांग में लगाए गए थे लेकिन इस हफ्ते के अंत तक उन्हें कानूनी तौर पर लागू किया जा रहा है। इन नियमों के मुताबिक स्टेशन और एयरपोर्ट जैसी सार्वजनिक जगहों पर काम करने वाले कर्मचारी उन लोगों पर रोक लगा सकते हैं जो पूरी तरह से अपने शरीर को ढके रहते हैं या चेहरे पर नकाब लगाते हैं।

रॉयटर्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक नए कानून के तहत ये सब भी प्रतिबंधित होगाः
- बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिला लेने की अनुमति ना देना।
- परिवार कल्याण की नीतियों का पालन ना करना
- जानबूझकर कानूनी दस्तावेजों को बर्बाद करना।
- सिर्फ धार्मिक प्रक्रियाओं के तहत शादी करना।
- वीगर मूल रूप से तुर्की के मुसलमान हैं। शिन्जियांग में इनकी संख्या 45 फीसदी है, वहां 40 फीसदी हान चीनी रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें