फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के बाजार में दिखेगा ए4 कागज के आकार का ड्रोन

विज्ञापन
विज्ञापन
चीन के बाजार में जल्द ऐसा मानव रहित ड्रोन बिकता नजर आएगा, जिसका आकार महज ए4 कागज की तरह होगा। इतना ही नहीं, इस बेहद छोटे मानव रहित ‘ट्रांसड्रोन ए4’ को कागज की तरह मोड़कर रखा भी जा सकेगा। माना जा रहा है कि यह ड्रोन सबसे पहले चीन के बीजिंग में बेचने के लिए बाजार में उतारा जाएगा।
विज्ञापन


‘ट्रांसड्रोन ए4’ को अहेडएक्स कंपनी की आर एंड डी टीम ने तैयार किया है। अहेडएक्स कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ली शिआयोयू का कहना है कि अगले चार सालों में उपभोक्ता ड्रोन का बाजार 67.3 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।

इसके चलते ड्रोन के बाजार प्रतिस्पर्धा काफी जटिल हो जाएगी। चीन के सरकारी अखबार पीपुल्स डेली के मुताबिक ट्रांसड्रोन ए4 की डिजाइन दूसरे पारंपरिक ड्रोनों से बिल्कुल अलग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल से किया जा सकता है कनेक्ट

इस मानव रहित ड्रोन को वाई-फाई के जरिए मोबाइल फोन से कनेक्ट किया जा सकता है। साथ ही उच्च गुणवत्ता की तस्वीरें खींचने के लिए इसमें पेशेवर कैमरे भी लगाए जा सकते हैं। इससे खुफिया निगरानी को बेहतर करने में मदद मिलेगी।

ड्रोन की खासियत
- मोड़ने पर ए4 साइज यानी 288 मिमी लंबा, 204 मिमी चौड़ा और 71 मिमी ऊंचा
-1.5 किलो वजन लेकर आसानी से उड़ने में सक्षम
- उड़ने के लिए चार पंखे
- स्वत: नियंत्रित करके प्रतिकूल परिस्थितियों में भी उड़ने में सक्षम
- पारंपरिक ड्रोनों की डिजाइन से बिल्कुल अलग

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें