चीन के बाजार में जल्द ऐसा मानव रहित ड्रोन बिकता नजर आएगा, जिसका आकार महज ए4 कागज की तरह होगा। इतना ही नहीं, इस बेहद छोटे मानव रहित ‘ट्रांसड्रोन ए4’ को कागज की तरह मोड़कर रखा भी जा सकेगा। माना जा रहा है कि यह ड्रोन सबसे पहले चीन के बीजिंग में बेचने के लिए बाजार में उतारा जाएगा।
‘ट्रांसड्रोन ए4’ को अहेडएक्स कंपनी की आर एंड डी टीम ने तैयार किया है। अहेडएक्स कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ली शिआयोयू का कहना है कि अगले चार सालों में उपभोक्ता ड्रोन का बाजार 67.3 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।
इसके चलते ड्रोन के बाजार प्रतिस्पर्धा काफी जटिल हो जाएगी। चीन के सरकारी अखबार पीपुल्स डेली के मुताबिक ट्रांसड्रोन ए4 की डिजाइन दूसरे पारंपरिक ड्रोनों से बिल्कुल अलग है।