फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी पर खतरा: अनुचित गानों पर चीन में लगेगी रोक, दिया राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला

Thu, 12 Aug 2021 12:55 AM IST
Jeet Kumar न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, हांगकांग।

सार

पुख्ता जानकारी के मुताबिक, चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ऐसे गीतों को गैरकानूनी घोषित करने के लिए एक काली सूची तैयार करेगा, जो समाज के लिए खतरा लगते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन में कम्युनिस्ट सरकार के शासन में आम इंसान की आजादी पर पहले ही कई पहरे लगे हुए हैं। अब चीन ने ऐसे गानों को भी काली सूची में डालने का फैसला किया है जिनमें राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो या जिनमें धार्मिक प्रथाओं का उल्लंघन होता हो अथवा नशीली दवाओं को बढ़ावा मिलता हो। प्रतिबंध में जुआ खेलने जैसी अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले गीत भी शामिल रहेंगे।

विज्ञापन


चीन में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले, धार्मिक प्रथाओं का हनन करने या नशीली दवाओं के इस्तेमाल को बढ़ावा देने वाले गानों पर प्रतिबंध लगाने का जिम्मा कैरेओके बार को सौंपा जाएगा। हांगकांग से प्रकाशित साउथ मॉर्निंग पोस्ट ने भी कहा है कि चीन मनोरंजन स्थलों पर हानिकारक सामग्री वाले कैरेओके गीतों पर प्रतिबंध लगाएगा।

इस काली सूची के लिए ऐसी सामग्री शामिल की जाएगी जो राष्ट्रीय एकता, संप्रभुता या क्षेत्रीय अखंडता को समाहित करेगी। इसी सूची में उन गीतों को भी शामिल किया जाएगा जो पंथ या अंधविश्वास का प्रचार करके देश की धार्मिक नीतियों का उल्लंघन करते हैं।
विज्ञापन


स्वस्थ और प्रेरक गीतों को बढ़ावा
चीन के  संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने कहा है कि कैरेओके सार्वजनिक जगहों के लिए सामग्री प्रदाता गानों के ऑडिट के लिए जिम्मेदार होंगे। मंत्रालय ने इन स्थलों पर स्वस्थ और प्रेरक संगीत देने का आग्रह किया है। चीन में करीब 50 हजार मनोरंजन आउटलेट हैं। इन सार्वजनिक स्थलों पर बजाने के लिए इसके संगीत पुस्तकालय में एक लाख से अधिक गाने भी हैं। अब इन्हें बढ़ावा दिया जाएगा।

पिछले साल 100 गानों पर रोक
चीन में पिछले साल अधिकारियों ने हिंसा को बढ़ावा देने वाले लगभग 100 गानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। चीन सोशल मीडिया मंचों से हिंसा, अश्लील साहित्य या राजनीतिक रूप से आलोचनात्मक टिप्पणी जैसी सामग्री को खासतौर पर नियंत्रित किया जाता है। देश में मीडिया और प्रेस के लिए भी एक तरह का प्रतिबंधात्मक माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें