फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगई: भारत के 'क्वॉड' से चिढ़ा चीन, बांग्लादेश को दी धमकी, कहा- इससे दूर रहो, वरना...

Tue, 11 May 2021 03:53 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका

सार

चीन ने बांग्लादेश को खुली धमकी दी है। चीन ने बांग्लादेश से कहा कि अगर वो क्वाड देशों में खुद को शामिल करेगा तो चीन के साथ उसके रिश्तों पर इसका गहरा असर पड़ेगा।
विज्ञापन
जिनपिंग और शेख हसीना - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के क्वाड गठजोड़ से चीन पहले से ही चि़ढ़ता आ रहा है और ये किसी से छिपा नहीं है। लेकिन बांग्लादेश को इस मामले में खुली चेतावनी देना चीन की सोच को और पुख्ता कर रहा है। चीन ने बांग्लादेश को धमकी दी है कि अगर ढाका ने इस गठजोड़ में शामिल होने के बारे में सोचा तो बीजिंग से उसके रिश्तों पर इसका असर जरूर पड़ेगा।

विज्ञापन


बांग्लादेश में चीन के राजदूत ली जिमिंग ने ढाका में मीडिया से बातचीत करते हुए अगर बांग्लादेश इन चार देशों के गठजोड़ में शामिल होगा, तो उसके चीन के साथ उसके रिश्तों को काफी नुकसान होगा। ली ने बताया कि क्वाड एक छोटे उद्देश्य के साथ बनाया गया एक भूराजनीतिक गुट है, जो चीन के खिलाफ काम कर रहे हैं।

बांग्लादेशी मीडिया के मुताबिक, ली ने कहा कि भले ही ये गठजोड़ आर्थिक और सुरक्षा के मकसद से बनाया गया हो लेकिन ये सच नहीं है। असल में इस क्वाड को चीन के खिलाफ काम करने के लिए बनाया गया है। ली ने कहा कि इसका हिस्सा बनने पर बांग्लादेश को कोई फायदा नहीं होगा बल्कि नुकसान ही होगा।
विज्ञापन


बता दें कि क्वाड्रीलेटरल सिक्योरिटी डायलॉग यानी क्वाड भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और जापान के बीच एक बहुपक्षीय समझौता है। क्वाड बनाने का मुख्य उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है, ताकि समुद्रों से व्यापार आसान हो। लेकिन व्यापार के साथ-साथ अब यहां सैनिक बेस को भी मजबूती दी जा रही है और यही बात चीन को सबसे ज्यादा परेशान कर रही है। 

दरअसल चीन को लगता है कि भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका मिलकर चीन के खिलाफ रणनीतिक साजिश रच रहे हैं। इसकी वजह यह है कि क्वाड संगठन दूसरे मुद्दों के साथ-साथ समुद्र में चीन की बढ़ती दादागिरी पर भी लगाम लगाने की तैयारी में है। इस गुट को चीन हमेशा से चीन की साजिश मानता है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें