फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

China Taiwan Disputes: 15 दिनों के भीतर चीन ने दोबारा किया सैन्य अभ्यास, ताइवान बोला- हम रख रहे करीब से नजर

Mon, 15 Aug 2022 06:23 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ताइपे सिटी

सार

एक बार फिर से चीन ने ताइवान के आस-पास बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास किया। अमेरिकी कांग्रेस के एक और प्रतिनिधिमंडल द्वारा ताइवान का दौरा करने के बाद चीन ने ये सैन्य अभ्यास किया। अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के दौरे के 12 दिन बाद अमेरिकी सांसदों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने वहां की यात्रा की है।
विज्ञापन
चीन-ताइवान के बीच जंग की आहट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताइवान मुद्दे पर चीन और अमेरिका के बीच तनाव कम नहीं हो रहा है। इसी बीच सोमवार को एक बार फिर से चीन ने ताइवान के आस-पास बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास किया। अमेरिकी कांग्रेस के एक और प्रतिनिधिमंडल द्वारा ताइवान का दौरा करने के बाद चीन ने ये सैन्य अभ्यास किया। गौरतलब है कि चीन ने 15 दिनों के भीतर दोबारा सैन्य अभ्यास किया है। 

विज्ञापन


बता दें कि अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के दौरे के 12 दिन बाद अमेरिकी सांसदों के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने वहां की यात्रा की है। पेलोसी की यात्रा के बाद चीन ने आक्रामक युद्धाभ्यास किया था। बताया जा रहा है कि पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व मैसाचुसेट्स के डेमोक्रेटिक सांसद एड मार्के कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में औमुआ अमाता कोलमैन राडेवेगन, जॉन गारमेंडी, एलन लोवेंथल और डॉन बेयर शामिल हैं। 

चीन के सैन्य अभ्यास पर करीबी नजर : ताइवान
ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग-वेन ने कहा, हमारी सरकार व सेना चीन के सैन्य अभ्यास पर करीबी नजर रख रही है और जरूरत के अनुसार प्रतिक्रिया देने को तैयार है। मैं विश्व बिरादरी से लोकतांत्रिक ताइवान का समर्थन करने और क्षेत्रीय सुरक्षा की स्थिति में तनाव बढ़ने से रोकने की अपील करती हूं। 
विज्ञापन


इससे पहले भी चीन ने किया था युद्ध अभ्यास
बता दें कि इससे पहले चीन ने पांच अगस्त को भी युद्ध अभ्यास किया था। चीन ने इस दौरान 68 एयरक्राफट, 13 जहाज ताइवान के सीमा के पास समुद्र के चारों तरफ उड़ाए। वहीं चीन की इस तानाशाही से ताइवान भी भड़क गया और जलसंधि के उल्लंघन का आरोप लगा दिया। इसके अलावा चीनी ईस्टर्न थिएटर कमांड ने मिसाइलों के नए संस्करणों की लांचिंग करते हुए ताइवान स्ट्रेट में अज्ञात लक्ष्यों पर सटीक निशाना साधने का दावा किया । इनमें ताइवान पर प्रशांत क्षेत्र  में दागे गए प्रोजेक्टाइल शामिल थे। चीनी सैन्याभ्यास के दूसरे दिन चीनी लड़ाकू विमान ताइवान के वायुक्षेत्र में भी घुसे, जिनमें 20 जंगी विमान और 10 युद्धपोतों  ने ताइवानी स्ट्रेट की मीडियन लाइन को पार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें