फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने रूस की एस-400 मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया, रूस भी तैनात करेगा एवनगार्ड

Thu, 27 Dec 2018 01:12 PM IST
अनिल पांडेय बीजिंग, भाषा
विज्ञापन
s-400 missile air defence system - फोटो : south china morning
विज्ञापन

चीन ने रूस की एस-400 मिसाइल हवाई रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया है। अमेरिका की तरफ से प्रतिबंध लगने की आशंकाओं के बावजूद हाल में भारत ने भी इस मिसाइल रक्षा प्रणाली के लिए रूस के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन


चीन की सेना ने 2015 में हुए तीन अरब डॉलर के सौदे के बाद रूस से गत जुलाई में इस प्रणाली की अंतिम खेप प्राप्त की थी। उसके बाद चीन द्वारा किया गया इस प्रणाली का यह पहला परीक्षण है।

अखबार 'साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट' ने रूसी मीडिया की खबरों के हवाले से कहा कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने पिछले महीने एस-400 मिसाइल हवाई रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया और इसने तीन किलोमीटर प्रति सेकंड की सुपरसोनिक रफ्तार से लगभग 250 किलोमीटर की दूरी पर एक 'कृत्रिम बैलिस्टिक लक्ष्य' को भेदा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाइपरसोनिक मिसाइल तैनात करेगा रूस

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि नई हाइपरसोनिक मिसाइल प्रणाली तैनाती के लिए तैयार है। यह अगले साल से काम करना शुरू कर देगी। रूस का दावा है कि अमेरिका के पास इस मिसाइल की कोई काट नहीं है। रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी तास ने बुधवार को पुतिन के हवाले से कहा, दक्षिण-पश्चिम रूस के डोंबरावस्की सैन्य एयरबेस से एवनगार्ड हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया गया।

यह प्रणाली 2019 की शुरुआत से काम करना शुरू कर देगी। रूस नए तरह के रणनीतिक हथियार को हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश है। यह हमारे देश और लोगों की सुरक्षा की विश्वसनीयता को सुनिश्चित करेगी।'

मिसाइल की खासियत

एवनगार्ड हाइपरसोनिक मिसाइल अंतरमहाद्वीपीय मारक क्षमता वाली है
यह मैक 20 या 15 हजार मील प्रति घंटे की गति पाने में सक्षम है
लक्ष्य के करीब पहुंचने के दौरान किसी खतरे से बचने के लिए यह अपनी ऊंचाई और दिशा दोनों बदल सकती है
इंटरसेप्टर्स से बचने के लिए यह कम ऊंचाई पर भी उड़ान भरने में सक्षम है
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें