फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में कोरोना: शंघाई ने आधे शहर में लगाया लॉकडाउन, लोगों के घर से बाहर निकलने पर सख्ती, मामलों में आ रही तेजी

Tue, 29 Mar 2022 08:17 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, शंघाई

सार

चीन में कोरोना वायरस महामारी के मामले एक बार फिर तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं और इसे लेकर वह पूरी सतर्कता अपना रहा है। शंघाई में अधिकारियों ने कहा है कि लोगों को अपने घरों को हॉलवे, गैराज या अन्य खुले स्थानों पर नहीं घूमना चाहिए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी आने के बाद चीन के प्रमुख शहर शंघाई ने लॉकडाउन प्रतिबंध सख्त कए हैं। इसके तहत शहर के आधे पूर्वी हिस्से में सभी लोगों पर घर से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। वह अपने पालतू जानवरों को टहलाने के लिए भी बाहर नहीं निकल सकते हैं। मंगलवार को चीन में कोरोना के रिकॉर्ड 4477 नए मामले दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन


इस संबंध में इलाके के आवासीय परिसरों की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि पुडोंग जिले के सभी नागरिकों को घर के अंदर ही रहने का निर्देश दिया जाता है। बयान के अनुसार लोगों को केवल कोविड-19 जांच कराने के लिए ही बाहर निकलने की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि शंघाई स्टॉक एक्सचेंज और कई प्रतिष्ठित वित्तीय संस्थान पुडोंग जिले में ही स्थित हैं।

शंघाई म्यूनिसिपल हेल्थ कमीशन के अधिकारी वू कियान्यू ने मंगलवार को इस पर एक ब्रीफिंग के दौरान बात की। कियान्यू ने कहा कि संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए नागरिकों को अपने आवासीय परिसरों के हॉलवे, गैराज या खुले स्थानों में नहीं घूमना चाहिए। कोरोना की वजह से शंघाई ने हाल ही में चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन लागू करने का एलान किया था।
विज्ञापन


चार दिन आधे शहर में और फिर चार दिन बाकी बचे शहर में लॉकडाउन
इस रणनीति के तहत पहले आधे शहर में चार दिन के लिए लॉकडाउन लागू किया जाना है और इसके बाद चार दिन के लिए शहर के दूसरे हिस्से में प्रतिबंध लगाए जाने हैं। इस रणनीति का उद्देश्य पूरे शहर की प्रभावी कोरोना वायरस जांच कराना है और अब तक के सबसे बड़े कोरोना प्रसार को नियंत्रण में लाना है। चीन के कई अन्य शहरों में भी लॉकडाउन लागू किया गया है।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग की कोरोना नीति को लेकर चीन की जनता में गुस्सा
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच चीन में हो रही उच्च स्तर की सख्ती को लेकर यहां के नागरिक खासे आक्रोशित हैं। वह अपना असंतोष सोशल मीडिया पर बयां कर रहे हैं। लोगों की शिकायत है कि पूर्ण लॉकडाउन से आर्थिक नुकसान हो रहा है। इसके अलावा कोरोना वायरस नियमों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किए जाने के प्रावधानों की आलोचना भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें