फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका में विदेश मंत्री: अस्पतालों का संकट देख परेशान हुए जयशंकर, उच्चायुक्त को दिए मदद करने के निर्देश 

Tue, 29 Mar 2022 07:15 PM IST
Amit Mandal वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

श्रीलंका के तीन दिवसीय दौरे पर गए जयशंकर ने भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले को पेराडेनिया अस्पताल की मदद करने का निर्देश दिया। एक पत्रकार ने इस अस्पताल को लेकर ट्वीट किया था। 
विज्ञापन
S Jaishankar in Sri Lanka - फोटो : Twitter@DrSJaishankar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त से उस अस्पताल की मदद करने को कहा जिसने दवाओं की कमी के कारण सर्जरी रोक दी थी। जयशंकर ने कहा कि उन्होंने श्रीलंका में बड़े पैमाने पर आर्थिक संकट के बीच श्रीलंका के पत्रकार के ट्वीट को पढ़कर खुद को परेशान महसूस किया। पत्रकार अयूबोवन ने हैशटैग #EconomicCrisisLK के साथ ट्वीट किया, पेराडेनिया अस्पताल में निर्धारित सर्जरी दवाओं की कमी के कारण निलंबित कर दी गई है। केवल आपातकालीन सर्जरी हो रही है। 

विज्ञापन


जयशंकर ने दिए उच्चायुक्त को मदद करने के निर्देश
भारतीय विदेश मंत्री ने हैशटैग #NeighbourhoodFirst के साथ जवाब दिया। जयशंकर ने लिखा, इस खबर को देखकर परेशान हूं। मैं उच्चायुक्त बागले से संपर्क करने और चर्चा करने के लिए कह रहा हूं कि भारत कैसे मदद कर सकता है। श्रीलंका के तीन दिवसीय दौरे पर गए जयशंकर ने भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले को पेराडेनिया अस्पताल की मदद करने का निर्देश दिया। विदेश मंत्री बिम्सटेक समूह की बैठक में भाग लेने के लिए कोलंबो में हैं। इसके सात सदस्यों में से पांच एशिया से हैं।

आर्थिक संकट से गुजर रहा है श्रीलंका
श्रीलंका हिंद महासागर क्षेत्र में भारत का प्रमुख समुद्री पड़ोसी है और प्रधानमंत्री के 'सागर' (SAGAR) और पड़ोसी पहले के दृष्टिकोण में एक विशेष स्थान रखता है। श्रीलंका भयंकर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। जनवरी 2020 से विदेशी मुद्रा भंडार में 70% की गिरावट के बाद खाद्य और ईंधन के आवश्यक आयात के लिए भुगतान करने में भी मुश्किलें झेल रहा है जिससे मुद्रा अवमूल्यन हुआ और वैश्विक उधारदाताओं से मदद लेने के प्रयास किए गए। भारत ने हाल ही में अपनी वित्तीय सहायता के हिस्से के रूप में श्रीलंका को 1 अरब डॉलर का कर्ज है। नई दिल्ली ने फरवरी में कोलंबो को पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद में मदद करने के लिए 50 करोड़ डॉलर का कर्ज दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें