फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: चीन ने गंभीर मामलों के लिए अनिवार्य पृथकवास की अवधि को कम किया, तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं मरीज

Thu, 17 Mar 2022 10:50 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग

सार

चीन में संक्रमण से ठीक हुए लोगों को अब अपने घर में केवल सात दिनों के पृथकवास में रहकर स्वास्थ्य की निगरानी करनी होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ने कोविड-19 के गंभीर मरीजों के लिए चिकित्सा संसाधनों को बचाने के लिए संक्रमण से ठीक हुए रोगियों के लिए अनिवार्य पृथकवास की अवधि को कम कर दिया है। यह फैसला देश में संक्रमण के मामलों के तेजी से बढ़ने के कारण लिया गया है।

विज्ञापन


चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति की बैठक के दौरान महामारी की नई लहर को रोकने के लिए सरकार के प्रयासों की समीक्षा करते हुए, राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अधिकारियों से कोविड संक्रमण के प्रसार को तेजी से रोकने का आग्रह किया है।

यहां की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक जिनपिंग ने कहा कि देश ने जिस तरह से आर्थिक प्रगति की और कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ी है वह सराहनीय है। चीनी राष्ट्रपति ने कहा कि इस समय में देश ने दुनिया का नेतृत्व किया और महामारी की रोकथाम और नियंत्रण में अपनी ताकत और क्षमता का पूरी तरह से प्रदर्शन किया। ऐसा देश की कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व और समाजवादी ढांचे के कारण हो सका।
विज्ञापन


चीन में संक्रमण से ठीक हुए लोगों को अब अपने घर में केवल सात दिनों के पृथकवास में रहकर स्वास्थ्य की निगरानी करनी होगी। इससे पहले यह अवधि 14 दिनों की थी। इस बीच, चीन में गुरुवार को कोविड-19 के 2400 से अधिक नए मामले सामने आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें