फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन ने की हद पार : रिकॉर्ड एक साथ ताइवान के हवाई रक्षा क्षेत्र में भेजे 56 जंगी विमान 

Wed, 06 Oct 2021 01:38 AM IST
Kuldeep Singh न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, ताइपे

सार

चीन ने अपने राष्ट्रीय दिवस के मौके पर पिछले 24 घंटे के भीतर चीन ने 56 जंगी विमान भेजे जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। उधर ताइवान ने भी कहा है कि वह अंतिम सांस तक लड़ेगा। आक्रामक कार्रवाई को लेकर अमेरिका ने भी चीन पर दबाव बनाया है।
 
विज्ञापन
चीनी लड़ाकू विमान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन ने अपने राष्ट्रीय दिवस के मौके पर ताइवान के साथ आक्रामकता की हदें पार कर दी हैं। उसने पिछले चार दिनों में ताइवान के हवाई रक्षा क्षेत्र में अब तक 149 लड़ाकू विमान भेजकर धमकाया है कि उसे चीन का प्रभुत्व स्वीकार करना होगा।

विज्ञापन


पिछले चार दिनों में भेज चुका 149 लड़ाकू विमान, ताइवान ने कहा- अंतिम सांस तक लड़ेंगे
इस बीच पिछले 24 घंटे के भीतर चीन ने 56 जंगी विमान भेजे जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। उधर ताइवान ने भी कहा है कि वह अंतिम सांस तक लड़ेगा। चीनी वायुसेना की इस आक्रामक कार्रवाई को लेकर अमेरिका ने भी दबाव बनाया है कि चीन ऐसे बर्ताव पर काबू करे क्योंकि इससे क्षेत्र में शांति व सुरक्षा खत्म होगी।

दरअसल, चीन अब भी ताइवान को उसके देश का हिस्सा मानता है जबकि ताइवान से पिछले कुछ वर्षों में अमेरिका व जापान समेत कई देशों ने संप्रभु राष्ट्र मानकर राजनयिक संबंध बढ़ाए हैं। मौजूदा तनाव से दक्षिण चीन सागर में युद्ध जैसा खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


56 जंगी विमानों को ताइवानी हवाई क्षेत्र में भेजने पर ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने चेताया है कि उनका देश अब चीन के साथ जंग की तैयारी कर रहा है। उन्होंने इस संबंध में ऑस्ट्रेलिया से मदद मांगी है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक उड़ान भरने वाले लड़ाकू विमानों में 34 जे-16 लड़ाकू विमान और 12 एच-6 परमाणु बमवर्षक विमान शामिल थे। 

चीन को करारा जवाब देंगे : ताइवान 
ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने एबीसी चैनल से बात करते हुए कहा कि यदि चीन वास्तव में हमला करता है तो ताइवान उसका करारा जवाब देने के लिए खुद को तैयार करेगा। उन्होंने कहा, यदि चीन हमसे  जंग शुरू करने की सोच रहा है तो हम अंतिम सांस तक लड़ेंगे और यह हमारी प्रतिबद्धता है। वू ने कहा, इतना तय है कि चीन को हमले का बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा।

ताइवान के पास चीनी गतिविधियां उकसावे वाली : व्हाइट हाउस
अमेरिका ने ताइवान के पास चीनी सैन्य गतिविधियों को उकसावे वाला बताया है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, हम ताइवान के समीप चीन की सैन्य गतिविधि को लेकर चिंतित हैं। ये क्षेत्रीय शांति व स्थिरता को कमतर करती हैं। उन्होंने कहा, हम बीजिंग से ताइवान के विरुद्ध सैन्य, कूटनीतिक और आर्थिक दबाव तथा बलपूर्वक कार्रवाई बंद करने का अनुरोध करते हैं। साकी ने कहा, हम पूरे मामले पर बारीकी से नजर रखे हैं और ताइवान की हरसंभव मदद को तत्पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें